गुजरात विधानसभा में बम रखे जाने की खबर, मचा हड़कंप
Bomb Threat : बुधवार सुबह गुजरात विधानसभा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बम की धमकी वाला ईमेल मिला. उसी समय बजट सत्र शुरू होने वाला था. जानें पुलिस ने क्या दी जानकारी.
Bomb Threat : पुलिस ने बताया कि बजट सत्र के दौरान गुजरात विधानसभा परिसर में बम रखे होने की धमकी मिली. इसके बाद तलाश अभियान चलाया गया. एक अधिकारी ने बताया कि विधानसभा को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. यह धमकी उस समय आई, जब बजट सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही शुरू होने में बस कुछ ही मिनट बाकी थे.
डिप्टी एसपी पीयूष वांडा के मुताबिक, ईमेल में दावा किया गया था कि विधानसभा परिसर में बम रखा गया है. इसके बाद एहतियात के तौर पर सभी कर्मचारियों और विधायकों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया. बजट सत्र के तहत सदन की कार्यवाही सुबह नौ बजे शुरू होनी थी, लेकिन सुबह 8:45 बजे अधिकारियों को इस धमकी के बारे में पता चला
STORY | Gujarat assembly complex gets bomb threat during ongoing budget session; search on
— Press Trust of India (@PTI_News) March 18, 2026
The Gujarat assembly complex received a bomb threat via email on Wednesday morning, just minutes before the House proceedings were scheduled to begin during the ongoing budget session,… pic.twitter.com/mO6DFLRJab
अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
डीएसपी ने कहा कि ईमेल के माध्यम से बम की धमकी की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. विस्फोटक पदार्थों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.
