[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Govt Schemes : खुला सरकारी खजाना! विधवाओं की बेटियों की शादी में मिलेंगे पैसे

Govt Schemes : खुला सरकारी खजाना! विधवाओं की बेटियों की शादी में मिलेंगे पैसे

0
Govt Schemes : खुला सरकारी खजाना! विधवाओं की बेटियों की शादी में मिलेंगे पैसे
सांकेतिक तस्वीर

Govt Schemes : उत्तर प्रदेश में महिलाओं के उत्थान और उनके सशक्तीकरण के लिए योगी सरकार कई योजनाएं चला रही है. योजनाओं को तेजी के साथ आगे बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने अपने खजाने भी खोले हैं. इससे योजना को चलाने में पैसों की दिक्कत नहीं होगी. योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दहेज पीड़ित महिलाओं, विधवाओं, और जरूरतमंद परिवारों की पुत्रियों को आर्थिक मदद देने के लिए 112 लाख रुपये की धनराशि का प्रावधान किया है. योगी सरकार ने इन योजनाओं के माध्यम से तुरंत मदद के लिए प्रथम किस्त के रूप में 56 लाख रुपये की धनराशि विभिन्न मदों में स्वीकृत की है. यह राशि चार अलग-अलग योजनाओं के तहत दी जाएगी, जो महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई है.

दहेज पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान कर रही योगी सरकार

दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं के लिए सरकार ने विशेष मदद का प्रावधान किया है. पीड़ित महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा देने के उद्देश्य से योगी सरकार इस साल करीब 9 लाख रुपये की राशि उन महिलाओं को देगी जो दहेज के कारण परेशानियों का सामना कर रही हैं. इसके अलावा, दहेज पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता देने के लिए 8 लाख रुपये खर्च करेगी. इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में योगी सरकार ने 9.50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं. यह कदम उन महिलाओं को न्याय दिलाने में मदद करेगा, जो इस सामाजिक बुराई का शिकार हुई हैं.

विधवाओं के बेटियों के विवाह में मदद करेगी योगी सरकार

योगी सरकार ने विधवाओं की पुत्रियों के विवाह के लिए भी बड़ी मदद की घोषणा की है. इस योजना के तहत 70 लाख रुपये की राशि दी जाएगी, ताकि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक दिक्कतें न आएं. यह कदम गरीब परिवारों को राहत देने और बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में है. योगी सरकार ने एक अनोखी योजना शुरू की है, जिसमें उन पुरुषों को पुरस्कार दिया जाएगा, जो विधवाओं से विवाह करेंगे. इस योजना के लिए 25 लाख रुपये के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 12.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं. यह कदम समाज में विधवाओं के प्रति सकारात्मक सोच लाने और उनके सम्मान को बढ़ाने की दिशा में योगी सरकार का अहम कदम है.

Previous article तेज दिमाग के साथ भावुक किस्म के होते हैं इस नाम अक्षर के लोग, चुटकियों में हल करते हैं बड़ी से बड़ी मुश्किलें
Next article विदुर नीति के 6 सूत्र- जो बनाते हैं इंसान को धरती पर भी सुखी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel