[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Gonda Accident : यूपी के गोंडा में गाड़ी नहर में गिरी, 11 की मौत, पूजा करने जा रहे थे सभी, सामने आया वीडियो

Gonda Accident : यूपी के गोंडा में गाड़ी नहर में गिरी, 11 की मौत, पूजा करने जा रहे थे सभी, सामने आया वीडियो

0
Gonda Accident : यूपी के गोंडा में गाड़ी नहर में गिरी, 11 की मौत, पूजा करने जा रहे थे सभी, सामने आया वीडियो
Gonda Accident

Gonda Accident : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में इतियाथोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बड़ा हादसा हो गया. एक गाड़ी नहर में गिर गई, जिसमें सवार 15 लोगों में से 11 की मौत हो गई. सभी लोग पूजा करने के लिए पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे थे. घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद करने पहुंचे.

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने के भी आदेश दिए हैं. उत्तर प्रदेश सीएमओ की ओर से यह जानकारी  दी गई है.

पुलिस ने बताया कि गोंडा जिले के इटियाथोक क्षेत्र में एक एसयूवी के सरयू नहर में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए. इस बीच एक रोती हुई लड़की का वीडियो सामने आया. इस वीडियो में वह कहती नजर आ रही है कि हम हंसते–खेलते हुए जा रहे थे. हू पूजा करने जा रहे थे. अचानक पता नहीं क्या  हो गया.

सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा– जनपद गोंडा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने और जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

Previous article Skin Care Tips: घुटनों का कालापन हटाएं, इस्तेमाल करें ये नुस्खे 
Next article जमीन विवाद में पहले धारदार हथियार से हमला, फिर वृद्ध के सिर में मार दी गोली
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel