[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Gold Smuggling : दिवाली में बढ़ी मांग, एक्टिव हुए सोने के तस्कर, यहां छिपाकर ला रहे हैं कीमती धातु

Gold Smuggling : दिवाली में बढ़ी मांग, एक्टिव हुए सोने के तस्कर, यहां छिपाकर ला रहे हैं कीमती धातु

0
Gold Smuggling : दिवाली में बढ़ी मांग, एक्टिव हुए सोने के तस्कर, यहां छिपाकर ला रहे हैं कीमती धातु
सोने के तस्कर सक्रिय (Photo: AI)

Gold Smuggling : कुछ समय की शांति के बाद सोने के तस्कर फिर से एक्टिव हो गए हैं और केरल के हवाई अड्डों पर तस्करी की गतिविधियां बढ़ गई हैं. दिवाली के पहले यह खबर आई है. ऐसा इसलिए क्योंकि दिवाली पर सोने की मांग बढ़ जाती है और इसकी कीमत में उछाल आता है. सीमा शुल्क और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने रविवार को तिरुवनंतपुरम और कोच्चि हवाई अड्डों पर तस्करी का सोना जब्त किया.

 यात्री से 360 ग्राम सोना जब्त किया गया

तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर एक यात्री से 360 ग्राम सोना जब्त किया गया. कोच्चि सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय ने कहा है कि हाल में हवाई अड्डों के माध्यम से सोने की तस्करी के मामले बढ़े हैं. अधिकारियों के अनुसार, सोने की ऊंची कीमतों के कारण तस्करी की गतिविधियां फिर से तेजी पकड़ रही हैं. यह रुझान दिखाता है कि लोग उच्च मुनाफे के लिए हवाई अड्डों पर सोना ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. जांच और निगरानी लगातार जारी है.

अलग-अलग घटनाओं में 1.6 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की तस्करी के प्रयास

सीमा शुल्क के अनुसार, पिछले सप्ताह तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर अलग-अलग घटनाओं में 1.6 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की तस्करी के प्रयास में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था. बयान में कहा गया है, ‘‘तस्कर अपने शरीर या कपड़ों में सोना छिपाने के अनोखे तरीके अपना रहे हैं. सोने को मोतियों या मनकों के हार के रूप में छिपाने का भी एक मामला सामने आया है.’’ बयान में कहा गया है, ‘‘सीमा शुल्क विभाग सतर्क है और तस्करी की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हवाई अड्डों पर अपनी निगरानी और प्रवर्तन उपायों को और मजबूत कर रहा है.’’

यह भी पढ़ें : Gold Smuggling : बीएसएफ ने शख्स को पकड़ा, 20 KG सोने के बिस्कुट जब्त, दिवाली के पहले बड़ी कामयाबी

डीआरआई ने कोच्चि हवाई अड्डे पर एक विमान में लावारिस हालत में पड़ा 630 ग्राम सोना बरामद किया. सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से जुलाई के बीच केरल में लगभग 32 करोड़ रुपये मूल्य के 40.6 किलोग्राम सोने की जब्ती के 87 मामले सामने आए. अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा सोने पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत करने के बाद सोने की तस्करी में कमी आई थी, लेकिन सोने की कीमतों में हालिया वृद्धि के कारण यह रुझान उलटता दिख रहा है.

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मौजूदा उछाल सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण है. कीमत कम होने पर तस्करी में भी कमी आने की संभावना है.’’

Previous article हमास ने इन सात इजरायली बंधकों को छोड़ा, IDF और इजरायली मीडिया ने की पुष्टि
Next article Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 12: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 12वें दिन हुई हिट या फुस्स? दूसरे वीकेंड में छावा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई ‘कांतारा चैप्टर 1’
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel