[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Gold Price : विदेश से सोना-चांदी मंगाना होगा महंगा, मोदी सरकार ने उठाया ये कदम

Gold Price : विदेश से सोना-चांदी मंगाना होगा महंगा, मोदी सरकार ने उठाया ये कदम

0
Gold Price : विदेश से सोना-चांदी मंगाना होगा महंगा, मोदी सरकार ने उठाया ये कदम
सोना-चांदी पर सीमा शुल्क बढ़ा (File Photo)

Gold Price : सरकार ने बुधवार (13 मई) को सोना-चांदी के इम्पोर्ट पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 6% से सीधे 15% कर दी है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना खरीदने से बचने की अपील की है, क्योंकि ईरान युद्ध और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव से अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है.

नई व्यवस्था के तहत 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी के साथ 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया गया है. सरकार का मकसद सोने-चांदी के आयात को कम करना है. साथ ही व्यापार घाटा घटाना और कमजोर पड़ रहे रुपये को संभालना है, जो हाल ही में 95.75 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया.

भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता

भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा और चांदी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, यही नहीं अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर इम्पोर्ट पर निर्भर रहता है. ऐसे में ड्यूटी बढ़ने का असर सीधे मांग पर पड़ सकता है. खासकर तब, जब सोना-चांदी की कीमतें पहले से ही ऊंचे स्तर पर हैं.

यह भी पढ़ें : क्या है पीएम मोदी की 7 अपील का राज, जानिए विदेशी मुद्रा भंडार कब होता है प्रभावित?

निवेशक सोने को ज्यादा सुरक्षित विकल्प मानते हैं

पिछले एक साल में भारत में सोने की मांग तेजी से बढ़ी है. इसकी वजह बढ़ती कीमतें और शेयर बाजार से कमजोर रिटर्न मानी जा रही है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, मार्च तिमाही में गोल्ड ईटीएफ में निवेश साल-दर-साल 186% बढ़कर रिकॉर्ड 20 मीट्रिक टन तक पहुंच गया, जो दिखाता है कि निवेशक सोने को ज्यादा सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को मिलेगी कितनी सैलरी? पूर्व CM ममता बनर्जी को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं
Next article Aaj Ka Darshan: बाबा गरीबनाथ का हुआ षोडशोपचार पूजन, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel