[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Goa Nightclub Fire : गोवा के क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट, लगी भीषण आग, 23 की मौत

Goa Nightclub Fire : गोवा के क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट, लगी भीषण आग, 23 की मौत

0
Goa Nightclub Fire : गोवा के क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट, लगी भीषण आग, 23 की मौत
गोवा के एक नाइटक्लब में भीषण आग (Photo: X)

Goa Nightclub Fire : उत्तरी गोवा के अर्पोरा गांव में शनिवार देर रात एक नाइटक्लब में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. इससे भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई. यह स्थान राजधानी पणजी से लगभग 25 किमी दूर है. आग आधी रात के बाद फैली और देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया.  मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का दौरा कर बताया कि मरने वालों में ज्यादातर किचन स्टाफ थे, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं. इसके अलावा तीन से चार पर्यटकों की भी मौत की पुष्टि हुई है. पुलिस हादसे की जांच कर रही है. हादसे का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. देखें वीडियो.

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार नाइटक्लब ने अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया था. मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि हम क्लब प्रबंधन और उन अधिकारियों दोनों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन होने के बावजूद इसे संचालित होने की अनुमति दी.

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मीडिया को बताया कि हादसे में मरने वाले 23 लोगों में से 3 की मौत जलने से हुई, जबकि बाकी की मौत दम घुटने से हुई.

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक्स पर लिखा– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अर्पोरा में हुई दुखद आग की घटना को लेकर मुझसे बात की. मैंने उन्हें स्थल की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी. गोवा सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है.

हादसे को लेकर एक सुरक्षा गार्ड ने कहा कि हमने एक जोरदार धमाका सुना. बाद में पता चला कि सिलेंडर फटने के बाद आग लग गई.

Previous article Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में आ गई कंपकंपाने वाली असली ठंड,सबौर 8.3°C के साथ सबसे ठंडा,अगले सप्ताह पारा रिकॉर्ड तोड़ेगा?
Next article Free Fire MAX Redeem Codes 7 December: आज के कोड्स से पाएं फ्री कैरेक्टर्स, बंडल्स और भी बहुत कुछ, फौरन करें क्लेम
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel