[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National गाजियाबाद की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई मंजिल तक फैली लपटें

गाजियाबाद की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई मंजिल तक फैली लपटें

0
गाजियाबाद की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई मंजिल तक फैली लपटें
इमारत में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश करते दमकलकर्मी, फोटो पीटीआई

Ghaziabad Fire: अग्निशमन विभाग के अनुसार, गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की 11वीं मंजिल पर सुबह करीब 8:50 बजे आग लगी. जो तेजी से फैलकर कई अन्य मंजिलों के फ्लैटों तक पहुंच गई. अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, हालांकि पूरी तरह से आग बुझाने के प्रयास जारी हैं.

राहत और बचाव अभियान में दमकल की गई गाड़ियों को लगाया गया

आग पर काबू पाने के लिए वैशाली, साहिबाबाद और नोएडा समेत आसपास के क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.

इमारत में फंसे कई लोगों को बचाया गया

इमारत में फंसे कई निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें एक बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल थे, जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे. अग्निशमन कर्मियों ने उन्हें स्ट्रेचर के जरिए बाहर निकाला. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच जारी है.

स्थानीय ने क्या बताया?

गौर ग्रीन एवेन्यू के रहने वाले अजय शर्मा ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा- ऊपरी मंजिल पर आग लग गई थी. हमने आग बुझाने का सिस्टम लगवाया हुआ था. RWA ने अभी-अभी आग बुझाने का एक नया सिस्टम लगवाया था. यह बहुत बढ़िया काम कर रहा है. पाइप एक बॉक्स के अंदर था, इसलिए लोग समझ नहीं पा रहे थे कि इसे कैसे खोलें या क्या करें. मैंने कहा, इतना सोचने का समय नहीं है. मैंने जल्दी से शीशा तोड़ा और पाइप बाहर निकाल लिया. कोई घायल नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना, तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस के पार

Previous article तुला मासिक राशिफल मई 2026: निर्णय लेने की क्षमता इस महीने आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी
Next article SUPAUL सुल्तानगंज के ईओ कृष्ण कुमार की हत्या पर आक्रोश, सुपौल नप में शोकसभा आयोजित,
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel