[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National G-7 Summit: जॉर्जिया मेलोनी ने ली पीएम मोदी के साथ सेल्फी, वीडियो शेयर करके लिखा- Melodi

G-7 Summit: जॉर्जिया मेलोनी ने ली पीएम मोदी के साथ सेल्फी, वीडियो शेयर करके लिखा- Melodi

0
G-7 Summit: जॉर्जिया मेलोनी ने ली पीएम मोदी के साथ सेल्फी, वीडियो शेयर करके लिखा- Melodi

G-7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद दिल्ली लौट चुके हैं. स्वदेश लौटने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा- जी-7 शिखर सम्मेलन में मैंने विश्व मंच पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का काम किया है. वीडियो के संबंध में उन्होंने लिखा कि आप भी देखें मुख्य इसके अंश…इस बीच पीएम मोदी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सेल्फी लेती नजर आ रहीं हैं.

जॉर्जिया मेलोनी ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में वह पीएम मोदी के साथ नजर आ रहीं हैं. एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए मेलोनी ने लिखा कि Hi friends, from #Melodi

अपनी एक दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी जब इटली से रवाना होने लगे तो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन मेरे लिए काफी अच्छा रहा. यहां विश्व के नेताओं के साथ बातचीत हुई और विभिन्न विषयों पर इस दौरान चर्चा हुई. इटली में पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ-साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पोप फ्रांसिस सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की.

किन नेताओं से मिले पीएम मोदी

शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के अलावा कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की. पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, पोप फ्रांसिस और जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा सहित जैसे नेताओं से भी गर्म जोशी के साथ मुलाकात की जो वीडियो में नजर आ रहा है, जिसे प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है.

Read Also : G-7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटे दिल्ली

यहां चर्चा कर दें कि भारत के अलावा इटली ने अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के 11 विकासशील देशों के नेताओं आमंत्रित किया था और जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने का इनसे आग्रह किया था.

Previous article Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद इस किरदार की कहानी नहीं होगी खत्म, मुश्किल वक्त में बनेगी सवी की सपोर्ट सिस्टम
Next article बिहार में बनी थी दुनिया की पहली होस्टल वाली यूनिवर्सिटी, क्या आप जानते हैं नाम
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel