[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Gautam Adani: राहुल गांधी ने कहा- अदाणी जी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए

Gautam Adani: राहुल गांधी ने कहा- अदाणी जी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए

0
Gautam Adani: राहुल गांधी ने कहा- अदाणी जी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए
rahul gandhi on gautam adani

Gautam Adani: कांग्रेस ने उद्योगपति गौतम अदाणी मामले पर प्रतिक्रिया दी है. पार्टी नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि अदाणी जी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. यह अमेरिका में बिल्कुल स्पष्ट हो चुका है कि उन्होंने भारतीय कानून और अमेरिकी कानून दोनों को तोड़ा है. मुझे आश्चर्य हो रहा है कि वे इस देश में आजादी से क्यों घूम रहे हैं. अदाणी जी सेफ हैं क्योंकि प्रधानमंत्री का साथ उन्हें मिला हुआ है.

अदाणी मामले को लोकसभा में उठाएंगे राहुल गांधी

अदाणी के खिलाफ आरोपों पर राहुल गांधी ने कहा, ”अगर प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी और (गौतम) अदाणी साथ हैं, तो वे भारत में सुरक्षित हैं. अदाणी को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उनकी ‘‘संरक्षक’’ माधबी पुरी बुच की जांच होनी चाहिए. विपक्ष के नेता के तौर पर मैं इस मुद्दे को लोकसभा में उठाऊंगा, जेपीसी की हमारी मांग कायम है.”

Read Also : अदाणी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 2.45 लाख करोड़ रुपये डूबा, शेयर धराशायी

जांच सभी राज्यों में होनी चाहिए : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा, ”मैं गारंटी दे सकता हूं कि अदाणी को भारत में गिरफ्तार नहीं किया जाएगा या उनकी जांच नहीं की जाएगी क्योंकि सरकार उन्हें बचा रही है. जांच सभी राज्यों में होनी चाहिए, चाहे वहां सत्ता में कोई भी पार्टी हो.”

Previous article UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट आउट, यहां से करें चेक
Next article मोदी सरकार की यह स्कीम गरीबों के लिए बन रहा वरदान, बुजुर्गों के लिए कार्ड बनाने का काम शुरू
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel