[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National डोल रहा है उद्धव ठाकरे का मन? गढ़चिरौली के बहाने कहीं बीजेपी से हाथ मिलाने का प्लान तो नहीं

डोल रहा है उद्धव ठाकरे का मन? गढ़चिरौली के बहाने कहीं बीजेपी से हाथ मिलाने का प्लान तो नहीं

0
डोल रहा है उद्धव ठाकरे का मन? गढ़चिरौली के बहाने कहीं बीजेपी से हाथ मिलाने का प्लान तो नहीं
उद्धव ठाकरे

Gadchiroli : शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने गढ़चिरौली का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की. इसके बाद से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि क्या उद्धव ठाकरे गुट सरकार में शामिल हो जाएगी? दरअसल, मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में पार्टी ने फडणवीस को ‘देवा भाऊ’ बताया गया. इसमें प्रकाशित लेख में कहा गया कि उन्होंने नए साल की पूर्व संध्या पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले का दौरा किया. ऐसा करके फडणवीस ने विकास का एक नया अध्याय शुरू किया.

शिवसेना (UBT) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले को ‘स्टील सिटी’ में बदलने के उनके प्रयासों की तारीफ की. पार्टी ने फडणवीस की सराहना कर 2019 में अविभाजित शिवसेना के बीजेपी से अलग होने के बाद से एक सकारात्मक उदाहरण पेश किया है. करीब दो सप्ताह पहले उद्धव ठाकरे ने नागपुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी. साल 2019 में अविभाजित शिवसेना और बीजेपी के बीच गठबंधन टूटने के बाद दोनों नेताओं के बीच संबंध खराब हो गए थे.

ये भी पढ़ें : उद्धव ठाकरे के सामने संजय राउत पर हमला, कमरे में बंद कर दिया गया सांसद को

उद्धव ठाकरे गुट के द्वारा प्रशंसा किये जाने के बारे में जब सीएम देवेंद्र फडणवीस से सवाल किया गया तो उन्होंने बहुत ही सहजता से जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छी बात है…धन्यवाद…’’

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे ने किया था मंथन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे गुट का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा. इसके बाद मुंबई के बांद्रा में स्थित ठाकरे के आवास मातोश्री में मंथन किया गया. इस दौरान यूबीटी सांसद संजय राउत और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बहस भी हुई. गुस्साए पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें एक कमरे में बंद भी कर दिया था.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में शिवसेना को कितनी सीट मिली?

इस बार के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 132, शिवसेना ( एकनाथ शिंदे) ने 57 और NCP (अजित पवार) ने 41 सीटें जीतीं. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला महा विकास अघाड़ी (MVA) को 46 सीटों पर संतोष करना पड़ा. शिवसेना (उद्धव गुट) 20, कांग्रेस 16 और NCP (शरद पवार) के हिस्से 10 सीटें ही आ पाई. 2 सीटें सपा ने जीती हैं, जबकि 10 सीटें अन्य के खाते में गईं.

Previous article Jharkhand Weather: ठंड से कांप रही रांची, यहां का तापमान हो गया 3 डिग्री
Next article Health Tips: अगर शरीर में इन जगहों पर है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हार्ट अटैक के हो सकते हैं संकेत
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel