[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National G7 Italy Summit : आमने-सामने होंगे पीएम मोदी और जस्टिन ट्रूडो, भारत इन मुद्दों को उठाएगा कनाडा के समक्ष

G7 Italy Summit : आमने-सामने होंगे पीएम मोदी और जस्टिन ट्रूडो, भारत इन मुद्दों को उठाएगा कनाडा के समक्ष

0
G7 Italy Summit : आमने-सामने होंगे पीएम मोदी और जस्टिन ट्रूडो, भारत इन मुद्दों को उठाएगा कनाडा के समक्ष

G7 Italy Summit : कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का सामना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होने जा रहा है. दरअसल, शुक्रवार को इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता आमने-सामने होंगे. केंद्र की मोदी सरकार की ओर से अपनी बात एक बार फिर दोहराते हुए कहा है कि कनाडा के साथ भारत का मुख्य मुद्दा हिंसा और उग्रवाद होगा. यहां चर्चा कर दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को इटली पहुंचने वाले हैं. यहां वे आर्थिक रूप से सबसे उन्नत देशों के शिखर सम्मेलन में लगातार भाग लेंगे, ऐसा पांचवीं बार देखने को मिलेगा जब पीएम मोदी इसमें शिरकत करते नजर आएंगे.

India Canada News
India-canada-news/ file photo

पीएम मोदी के इटली दौरे से पहले भारत ने बुधवार को कहा कि कनाडा के साथ उसका मुख्य मुद्दा कट्टरपंथ और हिंसा की वकालत करने वाले भारत-विरोधी तत्वों को राजनीतिक जगह देने को लेकर होगा. विदेश सचिव विनय क्वात्रा की ओर से कहा गया है कि भारत ने बार-बार कनाडा को अपनी चिंताओं से अवगत कराया है. भारत को उम्मीद करता है कि कनाडा उन तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का काम करेगा. क्वात्रा की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी के जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली रवाना होने से एक दिन पहले आई है.


Read Also: खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में एक और भारतीय को किया गया गिरफ्तार

Canada Pm Justin Trudeau Stuck In India Due To Plane Glitch 1
Canada-pm-justin-trudeau/ file photo

क्या कहा विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं में से एक हैं. उनके इस शिखर सम्मेलन में पहुंचने से पहले विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि मुझे लगता है कि कनाडा के संबंध में मुख्य मुद्दा पहले से अलग नहीं होने वाला है. कनाडा भारत-विरोधी तत्वों को राजनीतिक बढ़ावा देता है. ये भारत-विरोधी तत्व आतंकवाद और हिंसा की वकालत करते हैं. उन्होंने कहा कि हमारी ओर से बार-बार उन्हें अपनी चिंताओं से अवगत कराया जा चुका है.

Previous article Career Tips: राजनीतिक सलाहकार कैसे बने, चरण दर चरण कैरियर और मार्गदर्शिका के बारे में जानें
Next article Child health and vaccination : बच्चों के टीकाकरण का महत्व और दर्द कम करने के उपाय
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel