[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar G20 Summit: दिल्ली की सुरक्षा चाक-चौबंद, परिंदे भी नहीं मार सकेंगे पर, 5000 तीसरी आंख की होगी नजर

G20 Summit: दिल्ली की सुरक्षा चाक-चौबंद, परिंदे भी नहीं मार सकेंगे पर, 5000 तीसरी आंख की होगी नजर

0
G20 Summit: दिल्ली की सुरक्षा चाक-चौबंद, परिंदे भी नहीं मार सकेंगे पर, 5000 तीसरी आंख की होगी नजर

दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए तैयारियों को आखिरी रूप दे दिया गया है. सुरक्षा और ट्रैफिक की अलग से व्यवस्था की गयी है. दिल्ली की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गयी है.

पांच हजार सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी दिल्ली पर नजर

दिल्ली पुलिस अपने नियंत्रण कक्ष से पांच हजार सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क के जरिये जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान शहर और इसकी सड़कों पर कड़ी नजर रखेगी. पुलिस के अनुसार नियंत्रण कक्ष को सीसीटीवी कैमरों की जिलेवार फुटेज मिल रही हैं. उसने कहा कि दो टीम चौबीस घंटे की पाली में फुटेज की निगरानी करेगी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने उपराज्यपाल को सुरक्षा तैयारियों और नियंत्रण कक्ष के विवरण के बारे में जानकारी दी, जहां शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थापित 5,000 से अधिक सीसीटीवी द्वारा ली गई फुटेज प्राप्त होगी.

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने तैयारियों का लिया जायजा

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने नौ से 10 सितंबर तक होने वाले शिखर सम्मेलन की विभिन्न तैयारियों का जायजा लेने के लिए दिन के दौरान राजघाट और प्रगति मैदान का दौरा किया. दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने बताया, 25 सुरक्षाकर्मियों वाली दो टीम 24 घंटे नियंत्रण कक्ष में प्रसारित होने वाली डिजिटल सूचनाओं की निगरानी करेंगी.

Also Read: G20 Summit: जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान खुली रहेगी दिल्ली, एनडीएमसी के एक हिस्से पर ही रहेगा प्रतिबंध

विशेष कमान कक्ष भी स्थापित किया गया

अधिकारी ने कहा कि शहर में घटनाक्रम की निगरानी के लिए 30 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के लिए एक विशेष कमान कक्ष भी स्थापित किया गया है. जी-20 शिखर सम्मेलन प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र ‘भारत मंडपम’ में आयोजित किया जायेगा. दिल्ली पुलिस ने शिखर सम्मेलन के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है और कई सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है.

19 निशानेबाजों को भी शहर के कई स्थानों पर किया जाएगा तैनात

इसे भारतीय वायु सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और कुछ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) जैसी विशेष केंद्रीय एजेंसियों द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा आयोजित चार सप्ताह के विशेष प्रशिक्षण सत्र को पूरा करने वाली कुल 19 निशानेबाजों को भी शहर के रणनीतिक स्थानों पर शिखर सम्मेलन के दौरान तैनात किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसके अलावा, अग्निशमनकर्मियों और एम्बुलेंस के साथ 400 से अधिक त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया जा रहा है.

दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने सीमावर्ती इलाकों का निरीक्षण किया

दिल्ली पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को जी20 शिखर सम्मेलन से पहले राष्ट्रीय राजधानी के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया. शिखर सम्मेलन में 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों, यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारियों, आमंत्रित अतिथि देशों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के हिस्सा लेने की संभावना है. विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि शिखर सम्मेलन के दौरान कानून और व्यवस्था पुख्ता रहे. उन्होंने कहा, दिल्ली पुलिस का एक वर्ग जी20 शिखर सम्मेलन क्षेत्र में तैयारियों की निगरानी कर रहा है. कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी दिल्ली में सुरक्षाकर्मियों की पर्याप्त और रणनीतिक तैनाती की गई है.

Previous article मथुरा-वृंदावन में ठाकुरजी के दर्शन को श्रद्धालुओं की लगी लाइन, हर ओर उत्साह, उमंग और भक्ति का माहौल
Next article Janmashtami 2023: श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेव, यहां पेश है ये भजन
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel