[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National इन फैसलों ने रच दिया इतिहास, भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

इन फैसलों ने रच दिया इतिहास, भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

0
इन फैसलों ने रच दिया इतिहास, भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी
bjp foundation day

Foundation Day Celebration: भारतीय राजनीति में 6 अप्रैल 1980 का दिन बेहद अहम जगह रखता है. इसी दिन भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई थी. आज यह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है. भाजपा पार्टी अब अपने स्थापना दिवस की तैयारियों में लग गई है. 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब भाजपा ने केंद्र संभाली, तब पार्टी के कुल सदस्यों की संख्या 5 से 6 करोड़ के बीच थी. तो यह सवाल आता है कि आखिर क्या खास किया बीजेपी ने, जो वह आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. चलिए इस पर एक नजर डालते हैं.

पार्टी में सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया

आज भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए दूसरा फैसला जो सबसे अहम रहा, वह थी पार्टी में सदस्यता को बढ़ाने के लिए चलाया गया अभियान. अमित शाह जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, तो उन्होंने सबसे पहले पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया. उस समय नरेंद्र मोदी के नाम की लहर पूरे देश में थी, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ने लगे. 2015 में भाजपा के सदस्यों की संख्या लगभग 10 करोड़ से भी ज्यादा हो गई थी.

डिजिटल तकनीक से लोगों को पार्टी से जोड़ा

भाजपा ने तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल किया. उन्होंने तकनीक के सहारे यह मुमकिन किया कि लोग घर बैठे हुए भी मोबाइल के माध्यम से पार्टी की सदस्यता के लिए अपना नाम दर्ज कर सकते थे. इसके अलावा पार्टी की आंतरिक बैठकें ऑनलाइन की गईं, व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया के जरिए आम जनता तक अपनी बात पहुंचाई गई.

हर राज्य के लिए अलग रणनीति

पार्टी ने हर राज्य के लिए अलग रणनीति बनाई. भाजपा के वोट बैंक को बढ़ावा देने के लिए अमित शाह द्वारा राज्यवार सोशल इंजीनियरिंग की नीति अपनाई गई. राम मंदिर पर वर्षों से चल रहे विवाद को सुलझाते हुए लोगों का भरोसा जीता. हर चुनाव में बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मेहनत की.

संगठन की मजबूती पर खास ध्यान दिया गया

भाजपा ने अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर से काम करना शुरू किया. जिले से लेकर बूथ तक पदाधिकारी नियुक्त किए गए. यहां तक कि पन्ना प्रमुख भी बनाए गए, जो वोटरों के सीधे संपर्क में रहे.

यह भी पढ़े: Madhya Pradesh: फर्जी डॉक्टर का ‘खूनी खेल’, कार्डियोलॉजिस्ट बन 7 मरीजों की ले ली जान, मची खलबली

Previous article झारखंड नेत्र सोसाइटी देश में बेस्ट, 500 सदस्यों वाले समूह में लगाातर तीसरी बार जीता पुरस्कार
Next article Khas Khas For Skin: स्किन को साफ और चमकदार बनाने के लिए ऐसे करें खसखस का इस्तेमाल, जानें फायदे
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel