[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Rajasthan Weather : और कांपेंगे राजस्थान के लोग, सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather : और कांपेंगे राजस्थान के लोग, सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट जारी

0
Rajasthan Weather : और कांपेंगे राजस्थान के लोग, सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट जारी
राजस्थान का मौसम (Photo: PTI)

Rajasthan Weather: राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर जारी है. गुरुवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हुई. हालांकि प्रदेश की राजधानी जयपुर में दो दिन बाद धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत महसूस हो रही है.

राजस्थान में कहीं-कहीं सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट

मौसम विभाग जयपुर के अनुसार, राजस्थान में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने वाला है. आगामी कुछ दिन कुछ भागों में सुबह के समय घना या बहुत ही घना कोहरा छाया नजर आ सकता है. इन इलाकों में कोल्ड डे जैसी स्थिति भी रह सकती है. पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं सीवियर कोल्ड डे रहेगा. न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है.

अनेक जगह घने से अति घना कोहरा छाया रहा

मौसम केंद्र जयपुर ने बताया कि बीते चौबीस घंटे में राज्य में अनेक जगह घने से अति घना कोहरा छाया रहा. राज्य के अनेक इलाकों में लगातार कोल्ड डे व सीवियर कोल्ड डे  दर्ज किया गया है. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, कोल्ड डे तब घोषित किया जाता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम रहता है.

यह भी पढ़ें : Fog And Cold Alert: 7 से 13 जनवरी तक भयंकर सर्दी, कोहरे का अलर्ट, इन राज्यों में शीतलहर

जयपुर के आसपास के लोगों को मिली कुछ राहत

बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान सीकर में 2.5 डिग्री, जैसलमेर में 3.3 डिग्री, माउंट आबू में 4.6 डिग्री, झुंझुनू में 4.7 डिग्री, सिरोही में 4.9 डिग्री, चूरू में 5.2 डिग्री, फतेहपुर में 5.5 डिग्री व गंगानगर में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 17.6 डिग्री व 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि राजधानी जयपुर व इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह दो दिन बाद धूप खिली जिससे लोगों को थोड़ी राहत रही.

Previous article Bhojpuri Song: रील लवर्स के लिए नया धमाका, देसी बीट्स और मजेदार लिरिक्स के साथ रिलीज हुआ शिल्पी राज का ‘पियवो चाही रूपियवो चाही’
Next article वेनेजुएला की राष्ट्रपति ने ट्रंप के सामने झुकने से किया इनकार, कहा- हमने हार नहीं मानी, हर जगह करेंगे व्यापार
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel