[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National देश के कई हिस्सों में बर्फीली ठंडक, जमा डल लेक का किनारा, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में लुढ़का पारा

देश के कई हिस्सों में बर्फीली ठंडक, जमा डल लेक का किनारा, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में लुढ़का पारा

0
देश के कई हिस्सों में बर्फीली ठंडक, जमा डल लेक का किनारा, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में लुढ़का पारा
देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड

Fog And Cold Alert: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में भयंकर ठंड पड़ रही है. शुक्रवार को सर्दी का सितम और बढ़ गया. जम्मू-कश्मीर में डल झील और कई अन्य जलाशयों में पानी जम गया. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. आईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बर्फीली शीतलहर की स्थिति जारी रही, 13 जिलों में तापमान शून्य से नीचे और चार में शून्य के करीब रहा. दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के कई और राज्यों में भी ठंड से लोगों का हाल बेहाल है. यूपी में पारा और नीचे चला गया. ठंड के अलावा कई इलाकों में घना कोहरा भी जम रहा है.

जम गया डल लेक का किनारा

जम्मू-कश्मीर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है. श्रीनगर सहित कई स्थानों पर मौसम की सबसे ठंडी रात महसूस की गई और अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है. पारा माइनस में कई डिग्री गिर जाने के कारण डल झील समेत कई और जलाशय के किनारों में पानी जम गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक कश्मीर में 20 जनवरी तक मौसम शुष्क रह सकता है. हालांकि इस बीच कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं.

दिल्ली में कड़ाके की ठंड

देश की राजधानी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है. पालम में सबसे ज्यादा सर्दी का प्रकोप दिख रहा है, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद लोधी रोड 6.1 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जबकि सफदरजंग, रिज और आयानगर सभी में 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा भी छा रहा है.

पंजाब हरियाणा में कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत

आईएमडी के मुताबिक उत्तरी पंजाब पर केंद्रित पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 11 जनवरी तक राज्य में ठंड और कोहरे की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने के संकेत हैं. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि कोहरे के घनत्व में धीरे-धीरे कमी आएगी और तापमान में भी इजाफा होगा. कुछ समय के लिए ठंड से राहत रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप

मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान में कई हिस्सों में शीतलहर जारी है. सीकर जिला 2.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा. जयपुर में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है. इसमें कहा गया है कि अगले सप्ताह तक राज्य भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

झारखंड के कई इलाकों में शीतलहर

झारखंड के कुछ हिस्सों में भयंकर ठंड पड़ रही है. शुक्रवार को शीतलहर का प्रकोप बना रहा और राज्य के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार राज्य का सबसे कम, 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खूंटी में दर्ज किया गया. इसके बाद डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस और बोकारो में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार जिन जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है उनमें बोकारो, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, डालटनगंज, लोहरदगा, पाकुड़, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं.

Previous article हसनगंज किसान भवन में फार्मर रजिस्ट्री व ई-केवाईसी को शिविर लगा
Next article आग तापते समय झुलसे बुजुर्ग, अस्पताल में चल रहा इलाज
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel