[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Fog And Cold Alert: 7 से 13 जनवरी तक भयंकर सर्दी, कोहरे का अलर्ट, इन राज्यों में शीतलहर

Fog And Cold Alert: 7 से 13 जनवरी तक भयंकर सर्दी, कोहरे का अलर्ट, इन राज्यों में शीतलहर

0
Fog And Cold Alert: 7 से 13 जनवरी तक भयंकर सर्दी, कोहरे का अलर्ट, इन राज्यों में शीतलहर
सर्दी, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट

Fog And Cold Alert: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में भयंकर सर्दी पड़ रही है. शीतलहर भी चल रही है. दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, झारखंड समेत कई और राज्यों में सर्दी से लोगों का बुरा हाल है. उत्तर भारत के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में सर्दी के साथ-साथ घना कोहरा भी जम रहा है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार-झारखंड समेत कई इलाकों में सर्दी, शीतलहर और कोहरे का प्रकोप दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है. आईएमडी के मुताबिक कुछ इलाकों में आगामी दिनों में बारिश की भी संभावना है.

कई इलाकों में बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. यह सिस्टम मजबूत होकर तमिलनाडु, केरल और माहे सहित कई और इलाकों को प्रभावित कर सकता है. इसके कारण 9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. इसके अलावा 10 जनवरी को केरल और माहे में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में, सोनमर्ग सबसे ठंडा स्थान

कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी है और अधिकतर हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है.मौसम विभाग के मुताबिक मध्य कश्मीर के सोनमर्ग मंगलवार रात को जम्मू कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. उत्तरी कश्मीर गुलमर्ग के रात के तापमान में एक डिग्री का सुधार दर्ज किया गया है, यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

हरियाणा और पंजाब में बढ़ी ठंड

हरियाणा और पंजाब में ठंड का सितम जारी है. कुछ हिस्सों में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा. यहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, भिवानी भी भीषण ठंड की चपेट में रहा, जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में बठिंडा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी के साथ अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 6.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 7.1 डिग्री सेल्सियस जबकि गुरदासपुर में यह 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी (Rajasthan Weather)

राजस्थान के अधिकतर इलाकों में कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा का दौर जारी है. बुधवार सुबह भी कई इलाके घना कोहरा छाया रहा. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक बीते चौबीस घंटे में राज्य में अनेक जगह घना कोहरा दर्ज किया गया. बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान सीकर में 4.5 डिग्री, सिरोही में 4.7 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 4.9 डिग्री, फलोदी में 5.8 डिग्री, अजमेर में 5.9 डिग्री, अलवर में 6.1 डिग्री, गंगानगर व चूरू में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बूंदी, करौली, कोटा और सवाई माधोपुर में अगले 48 घंटे में शीत दिवस रहने और घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जाहिर किया है.

Also Read: Delhi Weather: दिल्ली में ठंड का प्रकोप, अगले दो दिन और गिरेगा पारा, AQI बहुत खराब

Previous article Vaibhav Suryavanshi का तूफानी शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बना डाला बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
Next article नगर क्षेत्र के आठ किलोमीटर दायरे के शिक्षकों को मिलेगा आवास भत्ता
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel