[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Vande Bharat Sleeper Train : पीएम मोदी दिखाएंगे पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी, जानें रूट और किराया

Vande Bharat Sleeper Train : पीएम मोदी दिखाएंगे पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी, जानें रूट और किराया

0
Vande Bharat Sleeper Train : पीएम मोदी दिखाएंगे पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी, जानें रूट और किराया
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Vande Bharat Sleeper Train : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाएगी. जानकारी के अनुसार, नई ट्रेन का शुभारंभ अगले 15 से 20 दिनों के भीतर होने की उम्मीद है. इसकी संभावित तारीख 18 या 19 जनवरी बताई जा रही है, क्योंकि ट्रेन का परीक्षण और प्रमाणन पूरा हो चुका है. हालांकि, इसकी सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा अगले दो से तीन दिनों में कर दी जाएगी.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का कितना हो सकता है किराया

थर्ड एसी का किराया भोजन सहित करीब 2,300 रुपये, सेकेंड एसी का लगभग 3,000 रुपये और फर्स्ट एसी का करीब 3,600 रुपये रहने की संभावना है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया हवाई यात्रा से काफी कम रखा गया है. गुवाहाटी–हावड़ा फ्लाइट का किराया करीब 6,000 से 8,000 रुपये होता है. किराया खासतौर पर मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तय किया गया है.

यह भी पढ़ें : Vande Bharat Sleeper Train : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने छुई 180 किमी/घंटा की रफ्तार, यकीन नहीं तो देखें वीडियो

आरामदायक और भरोसेमंद होगा सफर

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खासियतों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों से लैस है, जिससे यात्रा अधिक सुरक्षित होगी. इसमें बेहतर सस्पेंशन सिस्टम लगाया गया है, जिससे झटके कम महसूस होंगे. ट्रेन में ऊर्जा की बचत करने वाली तकनीक और आधुनिक, एयरोडायनामिक डिजाइन दिया गया है. इसके अलावा यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं, ताकि लंबी दूरी की यात्रा ज्यादा आरामदायक और भरोसेमंद बन सके.

यह भी पढ़ें : Indian Railway : पटरी पर कितनी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ रहीं हैं? जानें यहां

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस ट्रेन में क्षेत्रीय आतिथ्य की झलक भी देखने को मिलेगी. गुवाहाटी से यात्रा करने वाले यात्रियों को असमिया भोजन परोसा जाएगा, जबकि कोलकाता से चलने वाली ट्रेन में बंगाली व्यंजन मिलेंगे.

Previous article 32679 पुलिस भर्ती के बाद भी नाराज युवा, खास मांग को लेकर Social Media पर मचाया बवाल
Next article Oppo Reno 15 Series Review: दमदार कैमरा और पावरफुल बैटरी, सीरीज में जानिए कौन सा बेहतर?
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel