[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Farmers Protest: 20 दिनों से आमरण अनशन पर हैं किसान नेता दल्लेवाल, SC ने पंजाब सरकार को किया आगाह

Farmers Protest: 20 दिनों से आमरण अनशन पर हैं किसान नेता दल्लेवाल, SC ने पंजाब सरकार को किया आगाह

0
Farmers Protest: 20 दिनों से आमरण अनशन पर हैं किसान नेता दल्लेवाल, SC ने पंजाब सरकार को किया आगाह
supreme court of india

Farmers Protest: किसान आंदोलन पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पंजाब के अधिकारियों से किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल की स्वास्थ्य स्थिति से तुरंत निपटने का आदेश दिया. कोर्ट ने किसान नेता के स्वास्थ्य को देखते हुए असाधारण कदम उठाने को कहा. कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई 19 दिसंबर को दोपहर 2 बजे करेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को किया आगाह

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने पंजाब के अधिकारियों को किसान नेता के साथ कुछ भी अनहोनी होने पर होने वाले नतीजों के बारे में आगाह किया.

किसान आंदोलन से जुड़ी और भी खबरें यहां देखें

कोर्ट ने कहा- किसान नेता के साथ कुछ भी अनहोनी हुआ, तो पंजाब सरकार होगी जिम्मेदार

पीठ ने पंजाब से कहा, “अगर कुछ अनहोनी होती है तो पूरी राज्य मशीनरी को दोषी ठहराया जाएगा. गंभीर नतीजों पर विचार करें. कोई दबाव महसूस न करें और जो आवश्यक है वह करें.”

कोर्ट ने कहा- किसान नेता दल्लेवाल का जीवन किसी भी आंदोलन से कीमती

इससे पहले 13 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और पंजाब से कहा था कि वे खनौरी सीमा पर आमरण अनशन पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक दल्लेवाल को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करें. उस समय कोर्ट ने कहा था, “उनका जीवन किसी भी आंदोलन से कीमती है.”

Also Read: Farmer Protest Video : शंभू बॉर्डर पर जमकर बवाल, पुलिस से भिड़े किसान, दागे गए आंसू गैस के गोले

26 नवंबर से अनशन में हैं किसान नेता दल्लेवाल

किसान नेता दल्लेवाल 26 नवंबर से केंद्र सरकार के खिलाफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर आमरण अनशन पर हैं. सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति से कहा था कि वह किसानों को समझाए कि या तो वे अपना धरना स्थल बदल दें और राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारू यातायात के लिए खाली कर दें या फिर कुछ समय के लिए धरना रोक दें.

Previous article धान अधिप्राप्ति के मामले में किशनगंज जिला राज्य में अव्वल
Next article Arrah Crime News: आरा में अपराधियों ने दरवाजे पर चढ़ की ताबड़तोड़ फायरिंग, घटना की जांच में जुटी पुलिस
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel