[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Farmer Protest: किसानों ने आज ‘दिल्ली मार्च’ किया स्थगित, बोले सरवन सिंह पंढेर- किसानों पर हमला दुखद, Video

Farmer Protest: किसानों ने आज ‘दिल्ली मार्च’ किया स्थगित, बोले सरवन सिंह पंढेर- किसानों पर हमला दुखद, Video

0
Farmer Protest: किसानों ने आज ‘दिल्ली मार्च’ किया स्थगित, बोले सरवन सिंह पंढेर- किसानों पर हमला दुखद, Video
Farmer Protest

Farmer Protest: पंजाब के किसान अपनी मांगों को लेकर इस साल के फरवरी महीने से शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं. शुक्रवार (6 दिसंबर) को किसानों ने दिल्ली चलो का नारा देते हुए पैदल ही दिल्ली मार्च शुरू कर दिया. वहीं, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर किसानों को रोक दिया है. वहीं किसान अपने दिल्ली मार्च पर अड़े हुए है. जिसके बाद बॉर्डर इलाकों में भारी बवाल छिड़ा हुआ है. अंबाला पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे हैं. साथ ही हरियाणा और दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी है. किसानों को दिल्ली में दाखिल होने से रोकने के लिए अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है.

किसानों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

शुक्रवार को किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली मार्च की घोषणा की. इसके बाद किसानों का एक जत्था पैदल दिल्ली की ओर बढ़ने लगा. प्रदर्शनकारी किसान हंगामे पर उतारू हो गये. उन्होंने पुलिस की लगाई बैरिकेड भी तोड़ दी. जिसके बाद हरियाणा-पंजाब की शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया. पुलिस की ओर से दागे गये आंसू गैस के गोले से एक किसान घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

किसानों ने आज के लिए स्थगित किया ‘दिल्ली मार्च’

किसानों ने आज के लिए दिल्ली चलो मार्च स्थगित कर दिया है. शंभू बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं. दिल्ली मार्च आज के लिए बंद करने का ऐलान करते हुए किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, किसान आज आगे नहीं बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसानों पर हमला किया गया है. रसवन सिंह पंढेर ने कहा कि हमले में छह किसान घायल हुए हैं

Previous article Bihar News: पुलिस वालों का ही कट गया चालान, यातायात नियमों का उल्लंघन करना पड़ा महंगा
Next article झारखंड में घट रहा अधिकतम तापमान, 8 दिसंबर को 11 और 9 को 21 जिलों में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel