[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Farmer Protest: रविवार को 101 किसानों का जत्था करेगा दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा, देखें वीडियो

Farmer Protest: रविवार को 101 किसानों का जत्था करेगा दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा, देखें वीडियो

0
Farmer Protest: रविवार को 101 किसानों का जत्था करेगा दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा, देखें वीडियो
Farmer Protest

Farmer Protest: किसान संगठनों ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हजारों की संख्या में किसान रविवार को दिल्ली कूच करने वाले हैं. इधर प्रशासन ने भी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर ली है. दिल्ली-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है. पिछले कई दिनों से बड़ी संख्या में किसान शंभू बॉर्डर पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हें.

101 किसानों का जत्थ करेगा दिल्ली कूच

रविवार को हजारों की संख्या में किसान दिल्ली कूच करने वाले हैं. किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के अनुसार, 101 किसानों का जत्था 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे दिल्ली की ओर कूच करेगा.

Also Read: Farmers Protest Video : नुकीली सड़क की एक ओर किसान, दूसरी ओर पुलिस, कुछ घंटे का वक्त, अब आगे क्या

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने केंद्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा, आज सुबह किसान यूनियनों ने बैठक की और शंभू, खनौरी और अन्य सीमाओं पर स्थिति की समीक्षा की. जिस तरह से केंद्र ने किसानों पर अत्याचार किया है, उससे पूरा देश उनके खिलाफ है. अब उनका गुस्सा ठंडा करने के लिए केंद्रीय मंत्री संसद में झूठ बोल रहे हैं कि वे एमएसपी देंगे. वे सिर्फ यही कहते हैं. लेकिन हमारी मांग न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी है.

शंभू बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर दिल्ली-हरियाणा शंभू सीमा पर सुरक्षा उपाय बढ़ाए जा रहे हैं. शुक्रवार को शंभू बॉर्डर पर भारी हंगामा हुआ. किसानों ने बैरिकैडिंग को उखाड़ फेंका, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. इस बार किसानों को रोकने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है. बॉर्डर पर कांटे बिछाए जा रहे हैं.

क्या है किसानों की मांग

  • किसान एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं.
  • किसानों की सबसे बड़ी मांग है कि कीमत स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार तय हो.
  • इसके साथ ही किसानों ने कर्ज माफी की मांग की है.
  • आंदोलन में मारे गए किसानों के परिवार को मुआवजा देने की मांग भी किसान कर रहे हैं.
Previous article Jharkhand News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से असम में बसे आदिवासियों को एसटी सूची में शामिल करने की मांग
Next article राजगीर का महाराज जरासंध अखाड़ा संरक्षित स्मारक होगा घोषित : दिलीप
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel