[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Fact Check: मोदी सरकार ने G20 पर 300% अधिक रुपये खर्च किए? जानें क्या है सच

Fact Check: मोदी सरकार ने G20 पर 300% अधिक रुपये खर्च किए? जानें क्या है सच

0
Fact Check: मोदी सरकार ने G20 पर 300% अधिक रुपये खर्च किए? जानें क्या है सच
**EDS: IMAGE VIA @narendramodi** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi delivers his remarks at the Partnership for Global Infrastructure and Investment & India-Middle East-Europe Economics Corridor event during the G20 Summit 2023, in New Delhi, Saturday, Sep. 9, 2023. (PTI Photo)(PTI09_09_2023_000392A)

दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया. इसको लेकर देश-दुनिया में भारत की जमकर प्रशंसा हो रही है. जी20 शिखर सम्मेलन में भारत को बड़ी कामयाबी तब हासिल हुई, जब इस प्रभावशाली समूह ने 37 पृष्ठों के घोषणापत्र को सर्वसम्मति के साथ अपना लिया. जी20 को लेकर जहां बीजेपी मोदी सरकार की सबसे बड़ी सफलता बता रही है, तो विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है. इस बीच जी20 में खर्च को लेकर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार ने जी20 शिखर सम्मेलन में बजट में जितनी धनराशि आवंटित की गयी थी, उससे 300 प्रतिशत अधिक पैसे खर्च कर दिये. तो आइये दावे की सच्चाई के बारे में जानें.

तृणमूल नेता साकेत गोखले ने जी20 में खर्च को लेकर किया दावा, सोशल मीडिया में मैसेज वायरल

जी20 शिखर सम्मेलन में खर्च को लेकर तृणमूल नेता साकेत गोखले ने सोमवार को दावा किया कि पिछले केंद्रीय बजट में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए 990 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, लेकिन सरकार ने वास्तव में 4,100 करोड़ खर्च किए. उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा, बीजेपी को यह अतिरिक्त 3110 करोड़ का भुगतान क्यों नहीं करना चाहिए. यह स्पष्ट रूप से 2024 के चुनावों के लिए मोदी के स्वयं-विज्ञापन और व्यक्तिगत पीआर के लिए गैर-जरूरी खर्च था.

सरकार ने टीएमसी नेता के दावे को किया खारिज

सरकार ने जी-20 पर तृणमूल नेता साकेत गोखले के दावे को खारिज कर दिया कि जी20 के लिए आवंटित बजट 300% से अधिक था. पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया कि दावा भ्रामक है क्योंकि स्थायी संपत्ति निर्माण और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास पर खर्च किया गया है – केवल जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी तक सीमित नहीं है.

Also Read: जी20 शिखर सम्मेलन में हुआ तय, अब महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर फोकस करेंगे सदस्य देश

कांग्रेस ने भी खर्च को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस ने भी इसे मुद्दा बनाया और पीएम मोदी पर ‘दिखावे’ के लिए अधिक खर्च करने का आरोप लगाया. कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर एक मिनट 56 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया और आरोप लगाया कि G-20 के लिए मोदी सरकार का बजट था 990 करोड़ रुपये और उड़ा दिए 4100 करोड़ रुपये. कांग्रेस ने आगे आरोप लगाया, जनता की मेहनत की कमाई को मोदी सरकार ने अपनी छवि चमकाने में उड़ाई.

जी20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद अब घरेलू मुद्दों पर ध्यान दे सरकार: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महंगाई, बेरोजगारी और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद अब मोदी सरकार को घरेलू मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने यह दावा भी किया कि जनता ने इस सरकार की विदाई का रास्ता बनाना शुरू कर दिया है. खरगे ने आरोप लगाया, मोदी सरकार के कुशासन में भ्रष्टाचार की बाढ़ आ गई है. कैग ने कई रिपोर्ट में भाजपा की पोल खोली है, जम्मू-कश्मीर में 13,000 करोड़ रुपये का जल जीवन घोटाला सामने आया है, जिसमें एक दलित आईएएस अधिकारी को इसलिए प्रताड़ित किया गया, क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार उजागर कर दिया.

Previous article Indian Rail : बरेली से लालकुआं, कासगंज और पीलीभीत के बीच आज चलेगी उर्स स्पेशल ट्रेन, जानें स्टॉपेज…
Next article IND vs PAK: भारत के विराट स्कोर के सामने पाकिस्तान ने टेके घुटने, बीच में ही मान ली हार
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel