[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Fact Check : मंदिर में श्रद्धालुओं को रोक रहे पुलिसकर्मी को हाथी ने रास्ते से हटा दिया, देखें वीडियो

Fact Check : मंदिर में श्रद्धालुओं को रोक रहे पुलिसकर्मी को हाथी ने रास्ते से हटा दिया, देखें वीडियो

0
Fact Check : मंदिर में श्रद्धालुओं को रोक रहे पुलिसकर्मी को हाथी ने रास्ते से हटा दिया, देखें वीडियो
पुलिसकर्मी को मंदिर के हाथी ने रास्ते से हटा दिया (Photo: X)

Fact Check : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कर्नाटक के प्रसिद्ध मंदिर का बताया जा रहा है. ANUPAM MISHRA @scribe9104 नाम के यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि कर्नाटक के प्रसिद्ध कुक्के सुब्रह्मण्यम मंदिर में श्रद्धालुओं को रोक रहे पुलिसकर्मी को मंदिर के हाथी ने रास्ते से हटा दिया. इस वीडियो पर यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

जब इस वायरल वीडियो के संबंध में Grok से सवाल किया गया तो उसका जवाब भी आया. Grok ने वीडियो को लेकर जो जानकारी  दी वो इस प्रकार है–कर्नाटक के कुक्के सुब्रमण्य मंदिर का यह वीडियो दिखाता है कि मंदिर की हाथिनी यशस्विनी तीर्थवारी अनुष्ठान के दौरान एक पुलिसकर्मी को हल्के से धक्का देती है. रिपोर्टों के मुताबिक वीडियो असली है और किसी को कोई चोट नहीं लगी. जानकारी के स्रोत पब्लिक टीवी और स्थानीय समाचार हैं. हालांकि, कमेंट में लोग पूछ रहे हैं कि क्या यह AI-जनरेटेड है, लेकिन ज्यादातर रिपोर्ट्स इसे रियल बता रही है.

Image 93
Grok से सवाल किया गया तो उसका जवाब भी आया

यह भी पढ़ें : Viral Video: ऑटो में राजा की तरह घूमता दिखा बछड़ा, वीडियो देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गयी

हाथी धक्का देता है पुलिसवाले को

इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि मंदिर में एक पुलिस वाला भक्तों को कंट्रोल कर रहा है. ठीक इसी वक्त पीछे से एक विशाल हाथी आता है. वह अपनी सूंड से पुलिसवाले को धक्का देता है. इस धक्के के बाद पुलिसकर्मी जमीन पर गिर जाता है. इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोग डर जाते हैं. हालांकि इसके बाद लोग हाथी की ओर पानी उठाकर डालते हैं. इसका आनंद हाथी लेता नजर वीडियो में आ रहा है.

वीडियो पर यूजर कर रहे हैं कमेंट

इस वायरल वीडियो पर यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि पुलिसकर्मी भी गलत नहीं है. व्यवस्था देने के लिए, सुरक्षा के कारण अपना दायित्व निभा रहा है. दोनों ही बातों में सकारात्मक देखें तो उचित होगा. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इस वीडियो से ये सीख मिलती है कि, सच्चे भक्त और भगवान के बीच में नहीं आना चाहिए.

Previous article CSIR UGC NET December 2025 City Slip: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा सिटी स्लिप जल्द, ऐसे करें डाउनलोड 
Next article Wall Hanging Decor Ideas: टॉप वॉल हैंगिंग डिजाइन्स जो हर घर में दिखा रहे अपना कमाल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel