[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Impeachment Explainer: अब तक कितने जजों के खिलाफ आए महाभियोग प्रस्ताव, क्या है इसकी पूरी प्रक्रिया?

Impeachment Explainer: अब तक कितने जजों के खिलाफ आए महाभियोग प्रस्ताव, क्या है इसकी पूरी प्रक्रिया?

0
Impeachment Explainer: अब तक कितने जजों के खिलाफ आए महाभियोग प्रस्ताव, क्या है इसकी पूरी प्रक्रिया?
parliament of india

Impeachment Explainer: जस्टिस यशवंत वर्मा स्वतंत्र भारत के पहले जज नहीं हैं, जिनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जा रहा है. बल्कि इससे पहले भी 7 मामलों में जजों के खिलाफ प्रस्ताव लाए गए. हालांकि अब तक इस प्रक्रिया के तहत किसी भी जज को हटाया नहीं गया है. यहां हम आपको महाभियोग की प्रक्रिया भी बताएंगे, लेकिन उससे पहले ये जानते हैं कि कब-कब और किन-किन जजों के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाए गए.

जस्टिस वी रामास्वामी

सुप्रीम कोर्ट के जज वी रामास्वामी स्वतंत्र भारत के पहले जज हुए, जिनके खिलाफ महाभियोग लाया गया था. उनपर आरोप थे कि उन्होंने अपने आधिकारिक आवास की साज-सज्जा करवाने में लाखों रुपये अवैध रूप से खर्च कर दिए. उनके खिलाफ 1991 में लोकसभा के 108 सांसदों ने महाभियोग का प्रस्ताव लाया, जिसे अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया. जांच के लिए तीन सदस्यों वाली समिति बनाई गई. जांच में रामास्वामी कई मामलों में दोषी पाए गए और उनके खिलाफ महाभियोग लाया गया. हालांकि बीच में लोकसभा भंग होने की वजह से प्रक्रिया लंबी चली. 1993 में दोबारा जब सदन में महाभियोग पर कार्यवाही शुरू हुई, तो मतदान में हटाने के पक्ष में 196 सांसदों ने वोट किए, जबकि 205 सांसदों ने मतदान में हिस्सा ही नहीं लिया. बाद में महाभियोग का प्रस्ताव खारिज हो गया और जस्टिस रामास्वामी 1994 में रिटायर हो गए.

पीडी दिनाकरन

कर्नाटक के पूर्व चीफ जस्टिस पीडी दिनाकरन के खिलाफ भी महाभियोग लाया गया था. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगा था. हालांकि जांच से पहले ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

जस्टिस सौमित्र सेन

कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज सौमित्र सेन के खिलाफ भी महाभियोग का प्रस्ताव लाया गया था. उनपर 50 लाख रुपये से अधिक की हेराफेरी का आरोप था. 2009 में राज्यसभा में 58 सांसदों ने महाभियोग का प्रस्ताव लाया. जांच के लिए तीन सदस्यी समिति बनी, जिसमें वो दोषी पाए गए. बाद 2011 में 189 सांसदों ने महाभियोग के पक्ष में वोट किया और 17 ने खिलाफ में. लोकसभा में महाभियोग प्रस्ताव लाने से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.

महाभियोग के अन्य मामले

देश में और भी मामले हुए जिसमें जजों के खिलाफ महाभियोग के प्रस्ताव लाए गए. 2015 में जस्टिस एसके गंगेले के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया था. उनपर महिला जज ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. पूर्व चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ भी महाभियोग लाया गया था, लेकिन उस वक्त के राज्य सभा के सभापति पूर्व राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने प्रस्ताव को अस्वीकार कर लिया था. उसी तरह 2015 में जस्टिस जेबी पारदीवाला के खिलाफ राज्यसभा के 58 सांसदों ने महाभियोग का प्रस्ताव लाया था.

क्या होता है महाभियोग प्रस्ताव और उसकी प्रक्रिया?

  • महाभियोग वह प्रक्रिया है, जिसका इस्तेमाल देश के राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के जजों को हटाने के लिए संसद में लाया जाता है. महाभियोग का जिक्र संविधान के अनुच्छेद 61, 124 (4), (5), 217 और 218 में की गई है.
  • किसी जज को हटाने के नोटिस पर लोकसभा में कम से कम 100 और राज्यसभा में 50 सदस्यों के हस्ताक्षर होने चाहिए.
  • प्रस्ताव को अध्यक्ष या सभापति द्वारा स्वीकार या अस्वीकार किया जा सकता है.
  • जज के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की जांच के लिए लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति द्वारा एक समिति गठित की जाएगी.
  • जब तक प्रस्ताव दोनों सदनों में स्वीकार नहीं कर लिया जाता, तब तक कोई समिति गठित नहीं की जाती है.
  • समिति में सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ जस्टिस, एक हाईकोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस और एक प्रतिष्ठित न्यायविद.
  • समिति को तीन महीने में रिपोर्ट प्रस्तुत करना होता है.
  • महाभियोग को पारित कराने के लिए सदन में वोटिंग होती है, जिसमें कम से कम दो तिहाई सांसदों को समर्थन मिलना चाहिए.
  • प्रस्ताव पारित होने पर उसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाता है.
  • किसी जज को हटाने का अधिकार केवल राष्ट्रपति के हाथों में होता है.
Previous article जोड़ें….एबीवीपी सदस्यता कार्यशाला में 10 हजार छात्रों के जोड़ने का संकल्प
Next article गर्भवती की एचआईवी, सिफलिस, हीमोग्लोबिन, पेशाब की हुई जांच
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel