एक्साइज पॉलिसी स्कैम : कोर्ट का आया फैसला तो रो पड़े अरविंद केजरीवाल, देखें वीडियो

Arvind Kejriwal Video: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी स्कैम मामले में शुक्रवार को CBI का आरोपपत्र स्वीकार नहीं किया. विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 21 अन्य लोगों को बरी कर दिया. इसके बाद केजरीवाल का भावुक होने वाला वीडियो सामने आया. नीचे देखें वीडियो.

By Amitabh Kumar | February 27, 2026 11:32 AM

Arvind Kejriwal Video: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोर्ट ने इस मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया. उन्होंने कहा कि हम हमेशा कहते रहे हैं कि सच्चाई की जीत होती है. हमें भारतीय न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. अमित शाह और मोदी ने मिलकर आम आदमी पार्टी को खत्म करने की बड़ी साजिश रची. पार्टी के 5 बड़े नेताओं को जेल में डाला गया और मुख्यमंत्री को भी घर से खींचकर जेल भेजा गया. मैं भ्रष्ट नहीं हूं, मैंने केवल ईमानदारी कमाई है. इतना कहकर वे भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू गिरने लगे. देखें वीडियो.

अरविंद केजरीवाल ने कथित घोटाला मामले में अदालत से बरी होने के बाद कहा कि अदालती आदेश से साबित होता है केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ‘कट्टर ईमानदार’ हैं. मीडिया से बात करते उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली एक्साइज केस में झूठे आरोप लगाए, लेकिन कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए. केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर साजिश का आरोप लगाया. केजरीवाल ने कहा कि वे और आप पार्टी ईमानदार है, यह बात कोर्ट ने भी मानी.

मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने क्या कहा

कोर्ट ने कहा कि आरोप पत्र में कई ऐसी कमियां हैं जिनका सबूतों से समर्थन नहीं मिलता. बता दें कि सीबीआई आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा अब रद्द की जा चुकी एक्साइज पॉलिसी के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें : Ladakh Situation: केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला- कहा- लद्दाख की लड़ाई बन सकती है पूरे देश की लड़ाई

दिल्ली हाईकोर्ट जाएगी सीबीआई

सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि सीबीआई दिल्ली हाईकोर्ट जाएगी और राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को चुनौती देगी. राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा कि आप नेताओं की कथित साजिश का सबूत नहीं मिला. कोर्ट ने कहा कि आरोप न्यायिक जांच में खरे नहीं उतरे.

कोर्ट से जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अपने घर पहुंचे, तो परिवार ने उनका स्वागत किया. दोनों नेताओं पर फूल बरसाए गए.