[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National EVM Viral Video: ईवीएम हैक का दावा करने वाले वीडियो का क्या है सच? इस शख्स ने खोल दी कलई

EVM Viral Video: ईवीएम हैक का दावा करने वाले वीडियो का क्या है सच? इस शख्स ने खोल दी कलई

0
EVM Viral Video: ईवीएम हैक का दावा करने वाले वीडियो का क्या है सच? इस शख्स ने खोल दी कलई
EVM क्या सच में हैक हो सकता है?

EVM Viral Video: ईवीएम हैकिंग का दावा करने वाले वीडियो को सोशल मीडिया में लोग लगातार शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लेकिन इस बीच एक शख्स ने वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे की पूरी कलई ही खोल दी. वीडियो में दिख रहे शख्स की भी पोल खोल दी. तो आइये आपको उस वायरल वीडियो और दावे की पोल खोलने वाले शख्स की पूरी बात बताते हैं.

ईवीएम हैकिंग वाले वीडियो में क्या है?

ईवीएम को लेकर कई बार नेताओं और राजनीतिक पार्टियों ने सवाल उठाए हैं. हाल ही में महाराष्ट्र चुनाव में महायुति की जीत के बाद भी ईवीएम पर सवाल उठाए गए. हालांकि चुनाव आयोग ने हर बार दावे को गलत साबित किया है और बताया है कि ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित है और उसे कोई हैक नहीं कर सकता. लेकिन इसी बहस के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहे शख्स ने दावा किया है कि उसने ईवीएम को हैक किया है. दावा कर रहे शख्स से कई मीडिया ने बात भी की है. जिसमें शख्स ने हैकिंग की पूरी प्रक्रिया बताई है.

ईवीएम हैकिंग के दावे का इस शख्स ने खोल दी कलई

ईवीएम के वायरल वीडियो पर राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने कहा, “ईवीएम से जुड़े बहुत सारे सवाल हैं और चुनाव आयोग को इसका जवाब देना चाहिए, लेकिन ये सैयद शुजा, मैंने इसका वीडियो देखा, इसने 2017 में मुझसे संपर्क किया था जब चुनाव आयोग ने हैकाथॉन चैलेंज दिया था, इसने बताया था कि ये ईवीएम हैक कर सकता है. मैं तकनीक को समझता हूं और मुझे पता था कि भारतीय ईवीएम को बाहरी डिवाइस के जरिए हैक नहीं किया जा सकता. इसने मुझे बताया कि वो चुनाव आयोग के लिए काम करता था और 2014 की ईवीएम उसने ही डिजाइन की थी, मुझे लगा कि ये झूठ है इसलिए मैंने सबूत मांगे, इसने कहा कि जो भी इसके साथ काम करता था, वो सब मारे गए. मुझे लगा कि ये मानसिक रूप से विक्षिप्त है. ये 50-60 करोड़ रुपए मांग रहा था. अब जब मैंने इसका वीडियो देखा तो मुझे समझ में आया कि ये आदमी बहुत खतरनाक है. ये कोई साजिश रच रहा है. मैं चुनाव आयोग से अनुरोध करता हूं कि इसके खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज होना चाहिए.

चुनाव आयोग ने दावे को बताया झूठा

ईवीएम हैकिंग का दावा करने वाले वीडियो पर चुनाव आयोग ने प्रतिक्रिया दी है. मुख्य निर्वाचन कार्यालय महाराष्ट्र ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि ईवीएम के संबंध में झूठा दावा किया जा रहा है. कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं द्वारा एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें एक व्यक्ति ईवीएम फ्रीक्वेंसी को अलग करके महाराष्ट्र चुनावों में ईवीएम को हैक करने और छेड़छाड़ करने का झूठा और निराधार दावा कर रहा है. चुनाव आयोग ने शख्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया है. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318/4 के साथ-साथ आईटी अधिनियम 2000 की धारा 43 जी और धारा 66 डी के तहत FIR की गई है.

ईवीएम हैक नहीं हो सकता

चुनाव आयोग ने ईवीएम हैकिंग को लेकर किए जा रहे दावे का निराधार बताया. आयोग ने बताया, ईवीएम एक स्टैंडअलोन मशीन है, जिसे कोई भी व्यक्ति वाई-फाई या ब्लूटूथ सहित किसी भी नेटवर्क से कनेक्ट नहीं कर सकता है. इसलिए ईवीएम में हेरफेर करने का सवाल ही नहीं उठता. ईवीएम पूरी तरह से छेड़छाड़ रहित है. चुनाव आयोग ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने कई बार ईवीएम पर भरोसा जताया है. बताया गया कि चुनाव आयोग ने ईवीएम पर किसी भी संदेह और मिथक को दूर करने के लिए अपनी वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी दी है. जिसे कोई भी देख सकता है.

Previous article चुनाव को लेकर थमा प्रचार, आज होगा डोर-टू-डोर कैंपेन
Next article भाजपा नेता ने किया मांझी थान मंदिर का उद्घाटन
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel