[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National EVM Issues VIDEO: दो गुट में बंटा INDIA गठबंधन, उमर के बाद अभिषेक बनर्जी ने भी कांग्रेस से किया किनारा

EVM Issues VIDEO: दो गुट में बंटा INDIA गठबंधन, उमर के बाद अभिषेक बनर्जी ने भी कांग्रेस से किया किनारा

0
EVM Issues VIDEO: दो गुट में बंटा INDIA गठबंधन, उमर के बाद अभिषेक बनर्जी ने भी कांग्रेस से किया किनारा
Abhishek Banerjee

EVM Issues: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बाद टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने EVM मुद्दे पर कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है. कांग्रेस के ईवीएम आरोपों पर टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा, “ईवीएम पर सवाल उठाने वालों के पास अगर कुछ है तो उन्हें चुनाव आयोग को डेमो दिखाना चाहिए. अगर ईवीएम रैंडमाइजेशन के समय और मॉक पोल और काउंटिंग के दौरान बूथ चेकिंग करने वाले लोगों ने सही तरीके से काम किया है, तो मुझे नहीं लगता कि इस आरोप में कोई दम है. अगर फिर भी किसी को लगता है कि ईवीएम हैक हो सकती है, तो उन्हें चुनाव आयोग से मिलना चाहिए और दिखाना चाहिए कि ईवीएम को कैसे हैक किया जा सकता है. सिर्फ बेतरतीब बयानबाजी से कुछ नहीं हो सकता.”

EVM मुद्दे पर उमर अब्दुल्ला ने क्या दिया था बयान

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इससे पहले EVM विवाद पर कांग्रेस से अलग अपनी राय दी थी. उन्होंने कहा था, जब उसी EVM से आपके 100 से अधिक सांसद चुनकर आते हैं, तो आप जीत का जश्न मनाते हैं. लेकिन कुछ महीने बाद आप पलट कर ये नहीं कह सकते हैं कि EVM से वोटिंग पसंद नहीं है. क्योंकि चुनाव परिणाम वैसे नहीं आ रहे हैं, जैसा हम चाहते हैं.

अभिषेक बनर्जी के बयान पर क्या बोली बीजेपी

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के ईवीएम पर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा, “आपके सामने 2 चुनाव हुए, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में. जम्मू-कश्मीर में जो पार्टी जीती वह INDIA गठबंधन का हिस्सा है, उस समय ईवीएम को लेकर सवाल नहीं उठाए गए. झारखंड में भी INDIA गठबंधन जीता, तब कोई सवाल नहीं उठा. झूठ के आधार पर गठबंधन लंबे समय तक नहीं चलाया जा सकता. अभिषेक बनर्जी को यह बात बहुत देर से समझ में आई होगी, लेकिन अब उन्हें समझ में आ गई है.”

Also Read: Rajya Sabha : ‘बांग्लादेश पर आंखें खोलो’, मल्लिकार्जुन खरगे ने इंदिरा गांधी की याद दिलाते हुए मोदी सरकार को घेरा

Previous article Career Guidance: NLU के अतिरिक्त भी उपलब्ध हैं ये विकल्प, CLAT की असफलता से निराश ना हों विद्यार्थी
Next article विपदा के समय रखें धैर्य, लोगों को बचाने का सीखें उपाय: डीसी
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel