[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Electoral Bond: इन दिन आयोग चुनावी बॉन्ड को लेकर करेगा खुलासा, जानें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने क्या कहा

Electoral Bond: इन दिन आयोग चुनावी बॉन्ड को लेकर करेगा खुलासा, जानें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने क्या कहा

0
Electoral Bond: इन दिन आयोग चुनावी बॉन्ड को लेकर करेगा खुलासा, जानें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने क्या कहा
Haryana Assembly Election 2024

Electoral Bond: चुनावी बॉन्ड को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि चुनाव आयोग (ईसी) को सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के मद्देनजर चुनावी बॉन्ड पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से विवरण प्राप्त हो चुका है. आयोग संपूर्ण पारदर्शिता में विश्वास रखता है. उन्होंने कहा कि एसबीआई को 12 मार्च तक विवरण सौंपने का आदेश दिया गया था. उनकी ओर से हमें समय पर विवरण दे दिया गया है. मैं विवरण को देखूंगा और निश्चित रूप से समय आने पर इसका खुलासा कर दिया जाएगा.

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को 12 अप्रैल, 2019 से खरीदे गए चुनावी बॉन्ड का विवरण चुनाव आयोग को सौंपने का निर्देश दिया था. एसबीआई चुनावी बॉन्ड जारी करने के लिए अधिकृत वित्तीय संस्थान है जिसने शीर्ष कोर्ट से समय मांगा था. एसबीआई की ओर से इस बाबत एक याचिका डाली गई थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि समय की मांग करना गंभीर मामला है.

क्या है मामला

उल्लेखनीय है कि 15 फरवरी को पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने केंद्र की चुनावी बॉन्ड योजना को ‘असंवैधानिक’ करार दिया था जिसके बाद से विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमलावर थे. चुनाव आयोग को 13 मार्च तक डोनेशन देने वाले की जानकारी देने का निर्देश दिया गया था. कोर्ट की ओर से दान राशि और प्राप्तकर्ताओं का खुलासा करने का आदेश दिया था. इसके बाद एसबीआई ने 30 जून तक के वक्त की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसपर गत सोमवार को सुनवाई हुई.

Electoral Bond: ‘बीजेपी का इरादा संविधान बदलने का’, खरगे ने बीजेपी पर बोला हमला, चुनावी बॉन्ड पर लगाया गंभीर आरोप

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने समय आने पर चुनावी बॉन्ड से संबंधित विवरण को साझा करने की घोषणा की है.

Previous article बिहार में तापमान चढ़ते ही मौसम ने दिखाए तेवर, पटना समेत 27 शहरों में गर्मी बढ़ी
Next article Jharkhand Breaking News Live:चतरा में खेत से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel