[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National AAP नेता के दिल्ली-गोवा समेत कई ठिकानों पर ED की रेड, ₹100 करोड़ के फ्रॉड से जुड़ा है मामला

AAP नेता के दिल्ली-गोवा समेत कई ठिकानों पर ED की रेड, ₹100 करोड़ के फ्रॉड से जुड़ा है मामला

0
AAP नेता के दिल्ली-गोवा समेत कई ठिकानों पर ED की रेड, ₹100 करोड़ के फ्रॉड से जुड़ा है मामला
दीपक सिंगला (इनसेट में) पर ईडी की कार्रवाई हुई.

ED Raid AAP Leader: आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. पंजाब सरकार के एक मंत्री पर कार्रवाई के बाद अब पार्टी के अन्य नेता जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता दीपक सिंगला और कुछ अन्य लोगों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कथित बैंक लोन धोखाधड़ी और वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ा है. अधिकारियों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने दिल्ली और गोवा में कई स्थानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया.

पहले भी हो चुकी है ED की कार्रवाई

दीपक सिंगला दिल्ली की विश्वास नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रह चुके हैं. इससे पहले भी वर्ष 2024 में ED ने उनसे जुड़े मामलों में छापेमारी की थी. अब उनके खिलाफ दोबारा कार्रवाई की गई है. स्वास्थ्य विहार इलाके में स्थित सिंगला के घर पर हुई ताजा कार्रवाई को लेकर उनकी ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

छापेमारी के दौरान बैंक खातों, संपत्तियों, कारोबार से जुड़े कागजात और डिजिटल डिवाइस की भी जांच की जा रही है. एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वित्तीय लेनदेन में किन लोगों और कंपनियों की भूमिका रही.

बैंक लोन धोखाधड़ी से जुड़ा मामला

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, ED यह जांच कर रही है कि बैंक ऋण से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के जरिए धन शोधन किया गया या नहीं. एजेंसी दस्तावेजों और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वित्तीय दस्तावेज भी जांच के दायरे में लिए गए हैं. 

लंबे समय से चल रही थी जांच

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले की जांच ED के चंडीगढ़ जोन द्वारा की जा रही थी. एजेंसी पिछले कई महीनों से बैंक ट्रांजैक्शन, कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड और संदिग्ध लेनदेन की जांच कर रही थी. प्रारंभिक जांच के बाद अब एजेंसी ने कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. अधिकारियों का फोकस इस बात पर है कि कथित तौर पर धोखाधड़ी से जुड़ी रकम कहां इस्तेमाल हुई और किन माध्यमों से उसका लेनदेन किया गया.

फिलहाल इस मामले में ED की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. वहीं आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है. आप लीडर सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘आज आम आदमी पार्टी (AAP) के गोवा सह-प्रभारी श्री दीपक सिंगला के घर पर ईडी ने दिल्ली और गोवा में कई स्थानों पर छापेमारी की. ईडी, सीबीआई, एसीबी आदि द्वारा AAP नेताओं को लगातार परेशान किया जा रहा है.’

वहीं, आतिशी मर्लेना ने लिखा, ‘गोवा में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही, भाजपा के वफादार सिपाही, ईडी को भी यहाँ भेज दिया गया है! आज सुबह से ही ईडी ने AAP गोवा के सह-प्रभारी दीपक सिंगला के आवास के साथ-साथ गोवा में कुछ स्वयंसेवकों के घर पर भी छापा मारा है. यह न केवल हमारे स्वयंसेवकों को डराने का प्रयास है, बल्कि भाजपा के लिए हमारे संगठन से संबंधित सभी जानकारी हासिल करने का भी प्रयास है!ट

180 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी की भी जांच

इसी दौरान ED ने एक अलग मामले में भी कार्रवाई की है, जिसमें लोगों से कथित तौर पर करीब 180 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का आरोप है. जांच एजेंसी ने दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में बाबाजी फाइनेंस ग्रुप से जुड़े राम सिंह नाम के व्यक्ति के ठिकानों पर भी छापा मारा. अधिकारियों के अनुसार, आरोप है कि लोगों को बड़े रिटर्न का लालच देकर निवेश कराया गया और बाद में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई. 

ये भी पढ़ें:- वीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री, राहुल गांधी ने लगाया गले, 10 साल बाद सत्ता में लौटा कांग्रेस गठबंधन

ये भी पढ़ें:- शुभेंदु सरकार का प्रतियोगी छात्रों को बड़ा गिफ्ट! पश्चिम बंगाल में 40 पार वाले भी सरकारी नौकरी के लिए एलिजिबल

कई एंगल से जांच जारी

ED अब इस मामले में पैसों के लेनदेन, निवेश नेटवर्क और जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. केंद्रीय एजेंसी दोनों मामलों में वित्तीय रिकॉर्ड, बैंकिंग लेनदेन और संपत्तियों की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Previous article कोलकाता: शुभेंदु सरकार का फैसला, सॉल्ट लेक स्टेडियम से हटा विश्व बांग्ला का लोगो
Next article सरकारी गाड़ी छोड़ पैदल दफ्तर पहुंचे एडीएम, लोगों ने कहा- यही है असली मिसाल
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel