[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ED Inquiry: ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से की साढ़े 6 घंटे तक पूछताछ, दर्ज किया बयान, क्या है 3.5 एकड़ जमीन का मामला?

ED Inquiry: ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से की साढ़े 6 घंटे तक पूछताछ, दर्ज किया बयान, क्या है 3.5 एकड़ जमीन का मामला?

0
ED Inquiry: ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से की साढ़े 6 घंटे तक पूछताछ, दर्ज किया बयान, क्या है 3.5 एकड़ जमीन का मामला?
ED Inquiry

ED Inquiry: हरियाणा जमीन सौदा मामले में लगातार तीसरे दिन ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की. इस जमीन सौदे में अनियमितता और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. इसी को लेकर ईडी लगातार वाड्रा से पूछताछ कर रही है. गुरुवार को ईडी की टीम में रॉबर्ट वाड्रा से करीब साढ़े 6 घंटे पूछताछ की. ईडी के अधिकारियों ने बताया कि जांच के तहत वाड्रा से पिछले दो दिनों में दस घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई है.  धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत उनका बयान दर्ज किया जा रहा है.

प्रियंका गांधी के साथ ईडी ऑफिस पहुंचे वाड्र

गुरुवार को रॉबर्ट वाड्रा अपनी पत्नी और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी के साथ सुबह 11 बजे के बाद दिल्ली स्थित ईडी ऑफिस पहुंचे. यहां ईडी ने उनसे करीब साढ़े छह घंटे तक पूछताछ की. इससे पहले मंगलवार और बुधवार को भी ईडी ने वाड्रा से पूछताछ की थी.  

क्या है 3.5 एकड़ जमीन का मामला?

रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ यह जांच हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 83 में एक भूमि सौदे से जुड़ी है. साल 2008 के फरवरी महीने में गुरुग्राम में एक भूमि का सौदा हुआ था. इस सौदे में वाड्रा से जुड़ी कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुग्राम के शिकोहपुर में ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज नाम की कंपनी से 7.5 करोड़ रुपये की कीमत पर 3.5 एकड़ जमीन खरीदी थी.

बांड्रा इस कंपनी में पहले निदेशक थे. उस समय हरियाणा में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी. लेकिन इस जमीन सौदे में अनियमितता और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. 

Previous article Bihar News: भागलपुर का लोगो बनाने की होगी प्रतिस्पर्धा, जिसमें दिखेगी जिले की विरासत और संस्कृति
Next article Kaimur News : गर्मी शुरू होते ही शहर में पानी की किल्लत
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel