[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National गुजरात में इबोला पर अच्छी खबर: कांगो के कारोबारी और उसके संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई

गुजरात में इबोला पर अच्छी खबर: कांगो के कारोबारी और उसके संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई

0
गुजरात में इबोला पर अच्छी खबर: कांगो के कारोबारी और उसके संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई
इबोला वायरस का सांकेतिक तस्वीर, फोटो AI

Ebola Virus: गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने ट्वीट कर बताया, कांगो से फैलने वाले संक्रामक रोग इबोला वायरस के एक संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. नागरिकों से अनुरोध है कि वे किसी भी तरह के डर या घबराहट में न पड़ें और अफवाहों से दूर रहें; केवल स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.

कांगो के व्यवसायी और तीन अन्य को क्वारंटाइन में रखा गया था

कांगो के एक व्यवसायी और उसके संपर्क में आए तीन लोगों को अहमदाबाद के अलग-अलग अस्पतालों के क्वारंटाइन वॉर्ड में भर्ती कराया गया था. उनके नमूनों को इबोला वायरस की जांच के लिए भेजा गया था. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया था, 37 वर्षीय व्यवसायी लगभग पांच से सात दिन पहले कांगो से मुंबई पहुंचा और बाद में वडोदरा चला गया. बुखार होने पर उसे वडोदरा के बैंकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से उसे अहमदाबाद सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे इबोला वार्ड में भर्ती कराया गया है.

17 मई को WHO ने कांगो और युगांडा में इबोला के प्रकोप को स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 17 मई को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) और युगांडा में इबोला के प्रकोप को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) घोषित किया था. कई अफ्रीकी देशों में इबोला के प्रकोप को देखते हुए गुजरात स्वास्थ्य विभाग अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर युगांडा, कांगो और दक्षिण सूडान से आने वाले यात्रियों की गहन जांच कर रहा है, और सरकारी अस्पतालों में पृथकवास वार्ड तैयार कर लिए गए हैं.

Previous article महिला पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला, घायल
Next article कम हाइट वाली लड़कियां कपड़े चुनते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखना है तो जान लें
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel