Earthquake : डोली मणिपुर की धरती, कामजोंग में 5.2 तीव्रता का भूकंप

Earthquake : भूकंप से फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की कोई खबर सामने नहीं आई है. जानें National Centre for Seismology ने क्या बताया.

By Amitabh Kumar | April 21, 2026 7:25 AM

Earthquake : राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Centre for Seismology) के मुताबिक मंगलवार (21 अप्रैल) सुबह 5:59 बजे मणिपुर के कामजोंग में रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि फिलहाल किसी बड़े नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.

बताया जा रहा है कि भूकंप जमीन के अंदर करीब 62 किलोमीटर गहराई में आया. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप सुबह 5.59 बजे आया और इसका केंद्र कामजोंग जिले में था. उन्होंने बताया कि पड़ोसी जिले उखरुल और राज्य की राजधानी इंफाल के साथ-साथ मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है.