Watch Video : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक बाज ट्रेन के सामने लगे शीशे से टकराकर चालक के केबिन में गिर गया. इस घटना में ट्रेन चालक को मामूली चोटें आईं. रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह घटना बिजबेहरा और अनंतनाग रेलवे स्टेशनों के बीच बारामूला-बनिहाल ट्रेन में हुई. ट्रेन के इंजन के सामने का शीशा टूट गया, जिससे चालक के चेहरे पर चोट आई. हादसे के बाद बाज सुरक्षित रूप से केबिन से बाहर निकल गया. किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है. देखें वीडियो.
Loco Pilot Injured After Train Suffers Bird Hit in Anantnag pic.twitter.com/f6NFjJwWn4
— Koshur newton (@KoshurNewton) November 8, 2025
घटना का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रेन का शीशा टूटा हुआ है. ट्रेन चल रही है. वहीं बाज ट्रेन के अंदर केबिन में है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बाज एक कोने में डरा सहमा बैठा हुआ है.
