[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Watch Video: बाहर खुले में ई-सिगरेट की मनाही नहीं, देखें टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने क्या कहा

Watch Video: बाहर खुले में ई-सिगरेट की मनाही नहीं, देखें टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने क्या कहा

0
Watch Video: बाहर खुले में ई-सिगरेट की मनाही नहीं, देखें टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने क्या कहा
टीएमसी सांसद सौगत रॉय (Photo: PTI)

Watch Video: टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने ई-सिगरेट विवाद प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि कोई ठोस आरोप नहीं है. संसद भवन के अंदर सिगरेट पीना मना है, लेकिन बाहर खुले स्थान पर इसकी मनाही नहीं है. दिल्ली में प्रदूषण भाजपा सरकार के दौरान सबसे ज्यादा बढ़ा है. आरोप लगाने के बजाय सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए.

भाजपा ने कसा तंज

लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक सांसद पर बीजेपी के सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा गुरुवार को ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाये जाने के बाद, भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि टीएमसी सांसद ने अपने आचरण से संसद की गरिमा को कमतर करने का एक नया रिकॉर्ड बनाया है. भाजपा ने तृणमूल नेतृत्व से यह भी पूछा कि क्या पार्टी अपने उस नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी, या लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई करने का इंतजार करेगी.

यह भी पढ़ें : Cigarette in Lok Sabha : किसने सुलगा दी संसद के अंदर ई-सिगरेट! मचा हंगामा, देखें वीडियो

अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश से संबंधित पूरक प्रश्न पूछने के दौरान कहा कि देशभर में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध है. सदन में क्या ई-सिगरेट पीने की अनुमति है? जब लोकसभा अध्यक्ष ने ‘नहीं’ में जवाब दिया तो ठाकुर ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य पिछले कई दिन से सदन में ई-सिगरेट पी रहे हैं. हालांकि, भाजपा सांसद ने किसी सदस्य का नाम नहीं लिया.

यह भी पढ़ें : E Cigarette Controversy Video: अध्यक्ष ने बचा ली इज्जत, नहीं तो कई हो जाते बेनकाब; ई-सिगरेट विवाद पर बोले गिरिराज सिंह

Previous article Ankush Raja New Bhojpuri Song: बॉयफ्रेंड से दूर होने पर फूट-फूट कर रोई काजल त्रिपाठी, अंकुश राजा का नया इमोशनल गाना ‘लोरवा जनी गिरईहS’ सुन आ जाएंगे आंसू
Next article Jaggery Rice Recipe: ठंड के मौसम में ट्राय करें गुड़ वाले चावल, मीठा स्वाद और देसी फ्लेवर बनाए इसे सबसे खास
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel