[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National School Holiday : इस राज्य में स्कूल 8 दिन बंद, दशहरा में बच्चों के खिले चेहरे, देखें अन्य राज्यों की लिस्ट

School Holiday : इस राज्य में स्कूल 8 दिन बंद, दशहरा में बच्चों के खिले चेहरे, देखें अन्य राज्यों की लिस्ट

0
School Holiday : इस राज्य में स्कूल 8 दिन बंद, दशहरा में बच्चों के खिले चेहरे, देखें अन्य राज्यों की लिस्ट
दशहरा में स्कूल की छुट्टी (File Photo)

School Holiday : नवरात्रि और दशहरा उत्सव के मौके पर देशभर के कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है. ऐसा इसलिए ताकि बच्चे परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार का आनंद ले सकें. पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में दशहरा की छुट्टी है. सितंबर और अक्टूबर में अलग-अलग राज्यों ने छुट्टियों का ऐलान सरकार की ओर से किया गया है. आइए आपको बताते हैं इस छुट्टियों के बारे में.

पश्चिम बंगाल में स्कूल की छुट्टियां कितने दिन?

पश्चिम बंगाल के स्कूल 24 सितंबर से 6 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा के कारण बंद रहेंगे. क्लास 6 अक्टूबर के बाद फिर से शुरू होंगी.

दिल्ली में स्कूल की छुट्टियां कितने दिन?

दिल्ली शिक्षा निदेशालय के अनुसार, राजधानी के स्कूल 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बंद रहेंगे. प्रइवेट स्कूलों का समय थोड़ा अलग हो सकता है. क्लास 3 अक्टूबर से फिर शुरू होंगी.

उत्तर प्रदेश में स्कूल की छुट्टियां कितने दिन?

उत्तर प्रदेश में स्कूल 1 और 2 अक्टूबर को बंद रहेंगे. इसमें दशहरा और गांधी जयंती की छुट्टियां शामिल हैं. प्रदेश के स्कूल 3 अक्टूबर से फिर खुल जाएंगे.

बिहार में स्कूलों की छुट्टियां कितने दिन?

बिहार में स्कूलों की छुट्टियां 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक निर्धारित की गई हैं, जबकि कुछ जिलों में ये छुट्टियां 5 अक्टूबर तक बढ़ाई गई हैं.

ओडिशा के स्कूल कितने दिन रहेंगे बंद?

ओडिशा के स्कूल 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बंद रहेंगे. क्लास संभवतः 3 अक्टूबर से फिर शुरू होंगी.

छत्तीसगढ़ में कितने दिन स्कूल बंद?

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर सितंबर के महीने में जारी किया. इस बार बच्चों के चेहरे खिल गए क्योंकि उन्हें दशहरा की लंबी छुट्टियां मिलीं.  इस साल दशहरा 2 अक्टूबर को है, जिसके कारण स्कूल 29 सितंबर से छुट्टी कर दी गईं. 4 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे. आगे-पीछे रविवार होने से यह छुट्टियां 8 दिन की हो गईं.

Previous article Skin Care Tips: बिना महंगे फेशियल लगाए चेहरा नजर आएगा क्लीन और ग्लोइंग, इन आसान टिप्स का करें इस्तेमाल
Next article Nitish Kumar: महाअष्टमी पर सीएम नीतीश कुमार ने की देवी पूजा, राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel