[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National DU: नये कोर्स के प्रति छात्रों का बढ़ रहा है रुझान

DU: नये कोर्स के प्रति छात्रों का बढ़ रहा है रुझान

0
DU: नये कोर्स के प्रति छात्रों का बढ़ रहा है रुझान

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातक प्रवेश के लिए 69 कॉलेज और 79 कोर्स में पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या 2.64 लाख थी. शैक्षणिक सत्र में कुल 70 हजार 422 छात्रों को दाखिला मिला. दिल्ली विश्वविद्यालय कोर्ट की 92 वीं वार्षिक बैठक में कुलपति योगेश सिंह ने विश्वविद्यालय का लेखा-जोखा पेश किया.  कुलपति ने बैठक में सदस्यों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी विभागाध्यक्षों, प्रिंसिपलों, डीन और प्रोफेसरों को नोटिस भेजने को कहा. उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में विभिन्न कॉलेजों और विभागों में शैक्षणिक पदों पर अब तक कुल 7423 प्रमोशन हुए हैं, जिनमें से कॉलेजों में 7019 और विश्वविद्यालय के विभागों में कुल 404 प्रमोशन हुआ है.  अब तक कुल 4784 शैक्षणिक नियुक्तियां हो चुकी हैं जिनमें से कॉलेजों में 4447 और विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में 337 नियुक्तियां हुई है. गैर-शैक्षणिक पदों पर भी 43 नियुक्तियां हुई है, जिनमें 7 लाइब्रेरियन, 35 सहायक लाइब्रेरियन और एक परीक्षा नियंत्रक शामिल हैं. 

इंजीनियरिंग परियोजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 1838.41 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न परियोजनाओं पर काम जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जनवरी 2025 को डीयू के दो नए परिसरों और एक कॉलेज की आधारशिला रखी थी. सूरजमल विहार में बनने वाला पूर्वी परिसर, पूर्वी दिल्ली में उच्च शिक्षा की बढ़ती मांग को पूरा करेगा और द्वारका सेक्टर 22 में बनने वाला पश्चिमी परिसर, पश्चिमी दिल्ली के छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच सुलभ करेगा. नजफगढ़ में बन रहे वीर सावरकर कॉलेज में इस शैक्षणिक सत्र से ही दाखिले शुरू हो जायेंगे. 


एमटेक कंप्यूटर साइंस सहित कई नये प्रोग्राम हुए शुरू


कंप्यूटर साइंस विभाग में इस साल से 30 सीटों के साथ एमटेक कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है. इसके अलावा रूसी भाषा में बीए (ऑनर्स), डीएम (जेरिएट्रिक मेंटल हेल्थ), डीएम (पल्मोनरी मेडिसिन), एमएससी मनोरोग (मानसिक स्वास्थ्य), जेरिएट्रिक मेंटल हेल्थ में डीएम सहित अनेकों नए प्रोग्राम शुरू किए गए हैं. स्किल एनहांसमेंट (एसईसी) कोर्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कुलपति ने कहा कि इनमें सबसे लोकप्रिय पर्सनालिटी डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशन कोर्स है. इस शैक्षणिक सत्र में 38642 छात्रों ने यह विषय चुना है. दूसरे नंबर पर पॉलिटिकल लीडरशिप एंड कम्युनिकेशन विषय है, जिसे 36193 छात्रों ने चुना है. तीसरे नंबर पर डिजिटल मार्केटिंग है जिसे 35370, चौथे नंबर पर कम्युनिकेशन इन एवरीडे लाइफ है जिसे 31185, वैल्यू एडिशन में सर्वाधिक 69457 छात्रों ने चुना. 


दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र प्रोफेसर बिबेक देबरॉय को इस वर्ष भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर के एल कृष्णा और प्रोफेसर वी आर पंचमुखी को भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया. हाल ही में डीयू की वरिष्ठ प्रोफेसर और जूलॉजी विभाग की प्रमुख प्रोफेसर रीना चक्रवर्ती को सतत मीठे पानी की जलीय कृषि में उनके शोध योगदान के लिए जैविक विज्ञान में अनुसंधान हेतु राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा विजिटर अवार्ड से सम्मानित किया गया है.

Acg8Ockhcaqce58Ktry394Fxkh0Ojjw2Zyecfpk1U72Xdv Wfa0Jig=S40 P MoReplyForward
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel