[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कांग्रेस ने पीठ में छुरा घोंपा, टीवीके को समर्थन की खबर पर आया डीएमके का रिएक्शन

कांग्रेस ने पीठ में छुरा घोंपा, टीवीके को समर्थन की खबर पर आया डीएमके का रिएक्शन

0
कांग्रेस ने पीठ में छुरा घोंपा, टीवीके को समर्थन की खबर पर आया डीएमके का रिएक्शन
राहुल गांधी कार में, सर्वानन अन्नादुरई गोल घेरे में

तमिलनाडु में विजय की टीवीके को कांग्रेस के समर्थन की खबरों पर डीएमके भड़क गई है. पार्टी के प्रवक्ता सर्वानन अन्नादुरई ने कहा कि कांग्रेस का यह कदम ‘पीठ में छुरा घोंपने’ जैसा है. उनके मुताबिक, यह सिर्फ डीएमके नहीं बल्कि तमिलनाडु की जनता और उनके जनादेश के साथ भी धोखा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने यह फैसला पहले ही तय कर लिया था, यानी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही गठबंधन की तैयारी हो चुकी थी. डीएमके के ऐसे रिएक्शन से साफ है कि राज्य की सियासत में अब टकराव और तेज होने वाला है.

डीएमके ने हर मौके पर कांग्रेस का साथ दिया

डीएमके नेता ने कहा कि जीत के सर्टिफिकेट की स्याही भी नहीं सूखी थी और कांग्रेस ने तुरंत गठबंधन का रास्ता पकड़ लिया. उन्होंने याद दिलाया कि डीएमके ने हर मौके पर कांग्रेस का साथ दिया है. अन्नादुरई ने कहा कि एमके स्टालिन ने ही राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार तक आगे बढ़ाया था. इसके बावजूद कांग्रेस का यह कदम हैरान करने वाला है. उन्होंने गठबंधन के गणित पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह फैसला समझ से परे है.

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन

टीवीके को कम से कम 11 से 12 विधायकों के समर्थन की जरूरत

अन्नादुरई ने कहा कि सरकार बनाने के लिए टीवीके को कम से कम 11 से 12 विधायकों के समर्थन की जरूरत है. कांग्रेस के पास सिर्फ पांच विधायक हैं. इससे क्या फर्क पड़ेगा? अन्नादुरई ने कहा कि कांग्रेस टीवीके मंत्रिमंडल में महज दो सीट के लिए खुद को बर्बाद कर रही है. अन्नादुरई ने यह भी बताया कि अन्नाद्रमुक (AIADMK) ने भी टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि तो टीवीके किसका समर्थन लेगी-पांच विधायकों का या 47 विधायकों का? ऐसे फैसले कौन लेता है, समझ नहीं आता… और यह देश के हित में भी नहीं है.

Previous article ‘सेनुरवा के शान’ में छाईं माही श्रीवास्तव, शिल्पी राज की आवाज ने जीता दिल
Next article Bettiah: रजिस्ट्रार के ठिकानों पर छापेमारी, EOU की रेड के बाद पुराने कारनामे आए सामने
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel