[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National दिशा सालियान केस का बिहार चुनाव से कनेक्शन! सीबीआई जांच की मांग के बीच ये क्या बोल गए रोहित पवार

दिशा सालियान केस का बिहार चुनाव से कनेक्शन! सीबीआई जांच की मांग के बीच ये क्या बोल गए रोहित पवार

0
दिशा सालियान केस का बिहार चुनाव से कनेक्शन! सीबीआई जांच की मांग के बीच ये क्या बोल गए रोहित पवार
एनसीपी-एससीपी विधायक रोहित पवार

Disha Salian Case : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने बेटी की मौत की जांच के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. वे जून 2020 में रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई बेटी की मौत की नये सिरे से जांच कराने के लिए बंबई हाई कोर्ट पहुंचे हैं. सतीश ने कहा कि याचिका में कोर्ट से शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. मामले पर महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा, “माननीय अदालत के आदेशों का पालन किया जाएगा.”

चार महीने बाद बिहार में चुनाव : रोहित पवार

दिशा सालियान मामले पर एनसीपी-एससीपी विधायक रोहित पवार ने कहा, ” सालियान के पिता कोर्ट गए हैं. उन्होंने आदित्य ठाकरे का नाम लिया है, लेकिन हमें यकीन है कि आदित्य ठाकरे का इससे कोई लेना-देना नहीं है. हम उनके साथ हैं, लेकिन कोर्ट को फैसला करने दें. अगर कोई व्यक्ति न्याय पाने की कोशिश कर रहा है, तो उसे न्याय मिलना चाहिए. लेकिन अगर आप बीजेपी को देखें, तो वे अब इस पर राजनीति करना शुरू कर देंगे. चार साल पहले सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी. आत्महत्या के तुरंत बाद बिहार में ऐसे बैनर सिर्फ बिहार चुनाव के लिए लगाए गए थे. अब चार साल बाद बीजेपी इस मुद्दे को आगे ले जाएगी क्योंकि चार महीने बाद बिहार में चुनाव हैं और 6 महीने बाद मुंबई में चुनाव हैं.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Aurangzeb Tomb Nagpur : ओडिशा के मंदिरों पर थी औरंगजेब की नजर, आज उसके कब्र पर मचा बवाल

सभी इस याचिका के पीछे की राजनीति जानते हैं : संजय राउत

शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रवक्ता ने आश्चर्य जताया कि चार साल बाद अचानक यह मामला सुर्खियों में क्यों आ गया. उन्होंने इसमें साजिश की आशंका जताई. संजय राउत ने कहा, “मैंने पुलिस जांच देखी है, और यह एक दुर्घटना थी, हत्या नहीं. उसके पिता ने घटना के पांच साल बाद याचिका दायर की है. पूरा राज्य इस याचिका के पीछे की राजनीति जानता है. ये लोग औरंगजेब के मुद्दे पर पनप नहीं पाए, जिसका असर उनके खिलाफ हो गया. औरंगजेब के मुद्दे से अपना पल्ला झाड़ने के लिए वे दिशा सालियान मामले को हवा दे रहे हैं. यह गंदी राजनीति हमारे राज्य का नाम बदनाम कर रही है. यह एक युवा नेता का नाम खराब करने की कोशिश है जो अच्छा काम कर रहा है और हमारी पार्टी.”

Previous article ‘टाइगर जिंदा है…’ राबड़ी आवास के आगे लगे होर्डिंग, लालू यादव को ED-CBI के आगे डटकर खड़ा दिखाया
Next article Ration Card E-KYC: झारखंड में 31 मार्च तक राशन कार्डधारी करा सकेंगे ई-केवाईसी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel