[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National दिग्विजय सिंह के बयान से संजय राउत हैरान, जानें ऐसा क्या हुआ

दिग्विजय सिंह के बयान से संजय राउत हैरान, जानें ऐसा क्या हुआ

0
दिग्विजय सिंह के बयान से संजय राउत हैरान, जानें ऐसा क्या हुआ
दिग्विजय सिंह ने आरएसएस की तारीफ की (File Photo)

Digvijaya Singh Praising RSS : मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के आरएसएस की संगठनात्मक ताकत की तारीफ करने पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि आरएसएस ने देश की आजादी की लड़ाई में कोई भूमिका नहीं निभाई. राउत ने आरोप लगाया कि आरएसएस ने करीब 50 साल तक अपने दफ्तरों पर राष्ट्रीय तिरंगा नहीं फहराया. उन्होंने यह भी कहा कि देश में धार्मिक तनाव फैलाने में आरएसएस सबसे आगे रहा है.

संजय राउत ने कहा कि उन्होंने संसद में दिग्विजय सिंह को आरएसएस पर कड़ा हमला करते देखा है, इसलिए अचानक राय बदलने पर उन्हें हैरानी हुई. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह उनके मित्र हैं और वे उनसे इस बदलाव की वजह समझेंगे.

कांग्रेस में राहुल गांधी के नेतृत्व के खिलाफ खुली असहमति, बोली बीजेपी

बीजेपी ने मामले पर कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा बीजेपी और आरएसएस की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा किया जाना पार्टी में राहुल गांधी के नेतृत्व के खिलाफ ‘‘खुली असहमति’’ है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि गांधी पार्टी में हाशिए पर धकेल दिए जाने के कारण अपनी पार्टी को ‘‘उलट-पुलट’’ करने में लगे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में त्रिवेदी ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे नरेंद्र मोदी ‘गुड़दी के लाल’ हैं और उनके नेता ‘जवाहर के लाल’ हैं. चूंकि हमारे मोदी निचले स्तर से शीर्ष तक पहुंचे हैं, इसलिए वह पार्टी (भाजपा) को भी निचले स्तर से शीर्ष तक ले जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : CWC बैठक के बीच दिग्विजय सिंह का पोस्ट, PM मोदी की पुरानी तस्वीर शेयर कर BJP-RSS की तारीफ से मचा बवाल

दिग्विजय सिंह ने एक्स पर क्या लिखा

दिग्विजय सिंह ने शनिवार को आरएसएस-बीजेपी की संगठनात्मक शक्ति की सराहना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे की तरफ नीचे बैठे हुए हैं जबकि उनके पीछे बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं.सिंह ने पोस्ट किया–कोरा वेबसाइट पर मुझे यह चित्र मिला. बहुत ही प्रभावशाली है. किस प्रकार आरएसएस का जमीनी स्वयंसेवक व जनसंघ भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना. यह संगठन की शक्ति है… जय सियाराम…

Previous article Bihar News: विदेशों की सड़कों तक पहुंचेगा बिहार, लेफ्ट हैंड ड्राइविंग सिखाएगा परिवहन विभाग
Next article भरभरा कर गिरे Samsung Smart TV के दाम, 32 से 65 इंच तक के मॉडल पर मिल रहे तगड़े डिस्काउंट
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel