डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर बोला हमला, कहा- साईकिल सैफई जा सकती है लेकिन सत्ता के गलियारे में तक नहीं आ सकती

Deputy CM Keshav Prasad Maurya:उत्तर प्रदेश की सियासत में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि साईकिल सैफई जा सकती है लेकिन सत्ता के गलियारे में तक नहीं आ सकती है. उनके इस बयान के बाद सियासी पारा और बढ़ गया है.

By Satyendra Giri | June 18, 2026 12:02 PM

Deputy CM Keshav Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश की सियासत में बीजेपी और सपा के बीच वार पलटवार थमने का नाम ले रहा है. मंत्री ओपी राजभर के कल ( 17 जून) के बयान राजनीतिक गलियारों में आग लगी दी और बृहस्पतिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उसमें घी डालकर आग को और भड़का दिया है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि साईकिल सिर्फ सैफई जा सकती है लेकिन सत्ता गलियारे तक नहीं आ सकती है.

समाजवादी पार्टी के 25 से 26 सांसद पार्टी से चाहते हैं अलग होना

उपमुंख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कानपुर में मीडिया संवाद के दौरान समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सपा के 25 से 26 सांसद खुद ही पार्टी से बगावत करने को तैयार हैं, लेकिन हमने उनसे बातचीत ही नहीं की. उन्होंने कथित तौर पर दावा किया कि केवल इशारा करने की देरी है, सांसद खुद आने के लिए तैयार बैठे हैं.

विधानसभा चुनाव तक सपा में खेमे होगी टूट

भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्या ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा बहुत सांसद पार्टी की व्यवहार से नाराज हैं, उन्होंने कहा कि सपा सांसदों का आरोप है कि पार्टी मूल सिद्धांतों उलट होकर काम कर रही है और इसी के चलते विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी में भारी टूट हो सकती है.

समाजावादी पार्टी ने बीजेपी पर किया पलटवार


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के बयान पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में खुद भारतीय जनता पार्टी के विधायक और सांसद पाला बदलने के लिए तैयार बैठे हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आगे कहा कि हमारे नहीं बल्कि खुद बीजेपी के ही विधायक पार्टी छोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं और सही समय आने पर इसका खुलासा होगा.