[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जून के पहले सप्ताह में दिल्ली के लोगों को सताएगी गर्मी, IMD ने दिया वेदर अपडेट

जून के पहले सप्ताह में दिल्ली के लोगों को सताएगी गर्मी, IMD ने दिया वेदर अपडेट

0
जून के पहले सप्ताह में दिल्ली के लोगों को सताएगी गर्मी, IMD ने दिया वेदर अपडेट
दिल्ली का मौसम (Photo: PTI)

Delhi Weather : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार को दिल्ली में आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा. कई इलाकों में हल्की से बहुत हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है. विभाग ने यह भी कहा है कि शाम के समय तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने यही पूर्वानुमान एनसीआर के अन्य इलाकों के लिए भी जारी किया है. गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में भी रविवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

1 और 2 जून को कैसा रहेगा मौसम?

1 और 2 जून को दिल्ली में मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहने की संभावना है. 1 जून को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि 2 जून को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दौरान 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं. मौसम सामान्य रूप से गर्म रहेगा, लेकिन बादलों की मौजूदगी से बीच-बीच में राहत मिल सकती है.

Delhi Weather 5
जून के पहले सप्ताह में दिल्ली के लोगों को सताएगी गर्मी, imd ने दिया वेदर अपडेट 3

3 और 4 जून को कैसा रहेगा मौसम?

3 और 4 जून को दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है. 3 जून को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि 4 जून को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. इस दौरान पश्चिमी दिशा से 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. साफ आसमान और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को दिन में तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है.

5 जून को कैसा रहेगा मौसम?

5 जून को दिल्ली में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना  विभाग ने व्यक्त की है. इस दिन अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. पश्चिमी दिशा से 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

Previous article भागलपुर में तूफान तो छह दिन पहले ही चला गया, पर सड़कों पर गिरे पेड़ को अब तक नहीं हटाया
Next article Vivo X300 Ultra से Moto G37 तक, मई 2026 में लॉन्च हुए ये स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel