[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Delhi Weather: दिल्ली में आज के बाद नहीं होगी बारिश! जानें 27 जून तक कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

Delhi Weather: दिल्ली में आज के बाद नहीं होगी बारिश! जानें 27 जून तक कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

0
Delhi Weather: दिल्ली में आज के बाद नहीं होगी बारिश! जानें 27 जून तक कैसा रहने वाला है मौसम का हाल
दिल्ली का मौसम (File Photo)

Delhi Weather : दिल्ली में 22 से 27 जून तक मौसम में गर्मी और उमस बनी रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 22 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ दोपहर या शाम में गरज-चमक और तेज हवाओं (50-60 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

इसके बाद 23 से 27 जून तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा. हालांकि गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है, जबकि तापमान वीकेंड के अंत तक 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली के आधार मौसम केंद्र सफदरजंग में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री कम है. इससे संकेत मिलता है कि राजधानी में सुबह का मौसम अपेक्षाकृत थोड़ा ठंडा रहा. हालांकि दिन चढ़ने के साथ गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

दिल्ली में कहां कितना तापमान किया गया रिकॉर्ड

दिल्ली के विभिन्न मौसम केंद्रों में पालम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद रिज क्षेत्र में 24.6 डिग्री और अयानगर में 25.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं, लोधी रोड केंद्र पर न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इन आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में हल्का अंतर देखने को मिला.

Previous article सरायकेला-खरसावां में सड़क हादसा : तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल 
Next article भरत तिवारी के मोबाइल में छिपा है कौन सा राज? एनकाउंटर से पहले का वीडियो वायरल, उठ रहे कई सवाल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel