[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अगले 2 दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? IMD ने दी जानकारी

अगले 2 दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? IMD ने दी जानकारी

0
अगले 2 दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? IMD ने दी जानकारी
दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम? जानें (Photo: PTI)

Delhi Weather : मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को आसमान साफ रहेगा. दिल्ली में 8 फरवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और नौ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. सोमवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं जबकि सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है. मंगलवार को भी कुछ इसी तरह का मौसम रह सकता है.

सोमवार का मौसम: दिल्ली में 9 फरवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.

मंगलवार का मौसम: दिल्ली में 10 फरवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और नौ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.

हवा की गुणवत्ता में हल्का सुधार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक रविवार सुबह 7 बजे दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में हल्का सुधार दर्ज किया गया. उस समय वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 196 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. यह शनिवार की स्थिति से बेहतर है. शनिवार शाम 4 बजे दिल्ली का AQI 227 दर्ज किया गया था, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है.

यह भी पढ़ें : पश्चिमी विक्षोभ के असर से होगी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट

रविवार को दिल्ली के मुंडका इलाके में सबसे ज्यादा AQI 266 दर्ज किया गया. इसके बाद पूसा 257, नरेला और रोहिणी 247, अशोक विहार 243, जहांगीरपुरी 242, वजीरपुर 239, नेहरू नगर 237, शादिपुर 236, बवाना और विवेक विहार 231, सिरीफोर्ट 222 और चांदनी चौक 220 रहा. ये सभी ‘खराब’ श्रेणी में हैं. वहीं श्री अरबिंदो मार्ग में सबसे कम AQI 126 रहा. आईजीआई एयरपोर्ट 131, आया नगर 136, लोधी रोड 139, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम 140, आईआईटी दिल्ली 141 और मंदिर मार्ग 145 दर्ज किया गया.

Previous article क्या आपकी भी नींद बार-बार टूटती है, तो जरूर अपनाएं फेंगशुई के ये 3 उपाय 
Next article बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन बाद भी दिखा बॉर्डर 2 का जलवा, 9 दिनों में ही फीकी पड़ी मर्दानी 3 की चमक, देखें कलेक्शन
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel