[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Delhi Terror Blast CCTV Video: दिल्ली ब्लास्ट का लेटेस्ट VIDEO आया सामने, दौड़ते-भागते दिख रहे लोग

Delhi Terror Blast CCTV Video: दिल्ली ब्लास्ट का लेटेस्ट VIDEO आया सामने, दौड़ते-भागते दिख रहे लोग

0
Delhi Terror Blast CCTV Video: दिल्ली ब्लास्ट का लेटेस्ट VIDEO आया सामने, दौड़ते-भागते दिख रहे लोग
दिल्ली ब्लास्ट का लेटेस्ट सीसीटीवी फुटेज

Delhi Terror Blast CCTV Video: लाल किले के निकट हुए आतंकी विस्फोट को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक नया सीसीटीवी फुटेज जारी किया है. वीडियो ब्लास्ट के तुरंत बाद का लग रहा है. जिसमें कई लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है. आग के हवाले गाड़ियां नजर आ रही हैं.

ब्लास्ट को लेकर जांच तेज

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर जांच तेज कर दी गई है. पुलिस ने सुनहरी मस्जिद पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन का विस्तृत विवरण तैयार किया है, जहां विस्फोट हुआ था. अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ता इन वाहनों की पंजीकरण संख्या का पता लगा रहे हैं और इनके चालकों एवं मालिकों से इस बारे में पूछताछ कर रहे हैं कि क्या उन्होंने हरियाणा में पंजीकृत उस हुंडई आई20 को देखा था जो विस्फोट में शामिल थी. विस्फोट में शामिल कार के चालक डॉ उमर नबी ने सोमवार को जब उसे पार्किंग स्थल में खड़ा किया था तब उसके आस-पास कई गाड़ियां खड़ी थीं.

दो डॉक्टर समेत 3 हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के अल फलाह विश्वविद्यालय के दो डॉक्टरों समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है. ये डॉक्टर लाल किले के पास विस्फोट करने वाली कार के चालक डॉ उमर नबी के परिचित थे.

अल-फलाह विश्वविद्यालय के खिलाफ FIR

दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के अल-फलाह विश्वविद्यालय के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) की ओर से विश्वविद्यालय के बारे में चिंता जताए जाने के बाद यह कदम उठाया है.

10 नवंबर को आतंकी धमाके में 13 लोगों की गई जान

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को धीमी गति से चल रही एक कार में एक जोरदार विस्फोट हुआ था. जिससे 13 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे. धमाके से ठीक कुछ घंटों पहले जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैले एक ‘‘सफेदपोश आतंकवादी मॉड्यूल’’ का भंडाफोड़ कर 2900 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया था और तीन डॉक्टरों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया था.

Previous article सहरसा को बनायेंगे गेटवे ऑफ बिहार : विधायक आईपी गुप्ता
Next article gopalganj news : शादी में शामिल होने के लिए निकली महिला की सीवान में गला रेतकर हत्या, चंवर में मिला शव
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel