[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Delhi Security During Mock Drill: दिल्ली में कल मॉक ड्रिल, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, कई गश्ती इकाई तैनात

Delhi Security During Mock Drill: दिल्ली में कल मॉक ड्रिल, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, कई गश्ती इकाई तैनात

0
Delhi Security During Mock Drill: दिल्ली में कल मॉक ड्रिल, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, कई गश्ती इकाई तैनात
Delhi Security During Mock Drill

Delhi Security During Mock Drill: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन मोड में है. दोनों देशों के बीच तनाव भी चरम पर है. ऐसे में कल यानी बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है. मॉक ड्रिल को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस बल लगातार गश्त लगा रहे हैं. दिल्ली के कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, जनपथ, यशवंत पैलेस, गोल मार्केट समेत कई और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और प्रमुख क्षेत्रों को कवर करने के लिए विशेष गश्ती इकाइयों को तैनात किया गया है.

मॉक ड्रिल को लेकर पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने कहा “सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए और नागरिकों की सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूर्वी जिला पुलिस ने प्रमुख प्रवेश और निकास बिंदुओं पर वाहनों की जांच तेज कर दी है. इस सक्रिय उपाय का उद्देश्य संभावित आतंकवाद के खतरे को रोकना है. हम इस दौरान सभी निवासियों एवं यात्रियों से सहयोग का अनुरोध करते हैं.” दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की कई टीम विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त कर रही हैं.

चाक चौबंद सुरक्षा के इंतजाम

अधिकारी ने बताया कि मॉक ड्रिल से पहले घनी आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष चौकियां बनाई गई है. इसके अलावा मोटरसाइकिल गश्त बढ़ाकर सुरक्षा कड़ी की गई है. अधिकारी ने बताया कि साथ ही बीट अधिकारी क्षेत्र में दुकानदारों, राहगीरों और निवासियों की चिंताओं पर ध्यान देंगे और उन्हें जागरूक करने का काम करेंगे. अधिकारी ने कहा “मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस टीम के साथ बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते को भी तैनात किया जाएगा, जो पालिका बाजार, जनपथ, खान मार्केट और सरकारी भवनों के पास अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार कड़ी जांच करेंगे.”

विभिन्न राज्यों में बुधवार को की जाएगी मॉक ड्रिल

मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर सहित पांच जिलों में मॉक ड्रिल की जाएगी. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में मॉक ड्रिल के लिए संबंधित अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं. बुधवार को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी में शाम चार बजे से ‘मॉक ड्रिल’ की जाएगी. पंजाब में बुधवार को 20 स्थानों पर होने वाली ‘मॉक ड्रिल’ की तैयारी कर ली गई है. गुजरात के 13 जिलों में 19 स्थानों पर बुधवार को मॉक ड्रिल की जाएगी.

महाराष्ट्र के पुणे में सिविल डिफेंस अधिकारियों ने मंगलवार को शहर भर में लगाए गए करीब 75 सायरन का परीक्षण किया. ओडिशा के 12 जिलों में बुधवार को मॉक ड्रिल की जाएगी. झारखंड के पांच जिलों में बुधवार को मॉक ड्रिल की जाएगी. झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और महानिरीक्षक (ऑपरेशन) अमोल वी होमकर ने बताया कि आपात स्थिति की तैयारियों को मजबूत बनाने के लिए पांच जिलों रांची, जमशेदपुर, बोकारो, गोड्डा और साहिबगंज में मॉक ड्रिल की जाएगी. (भाषा)

Previous article जिले में 32 केंद्रों पर होगी अनुसेवक की परीक्षा
Next article पैक्स अध्यक्ष से फोन पर मांगी रंगदारी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel