[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Delhi School Closed: दिल्ली के स्कूल बंद, ऑनलाइन क्लास चलेंगी

Delhi School Closed: दिल्ली के स्कूल बंद, ऑनलाइन क्लास चलेंगी

0
Delhi School Closed: दिल्ली के स्कूल बंद, ऑनलाइन क्लास चलेंगी
Delhi School Closed

Delhi School Closed : दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. यहां पांचवीं क्लास तक के सभी स्कूलों को लेकर निर्देश जारी किया गया है. बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए अगले निर्देश तक ऑनलाइन क्लास यहां चलेंगी. मुख्यमंत्री आतिशी ने इसके निर्देश दिए हैं. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने प्रदूषण को लेकर चिंता व्यक्त की है. दिल्ली-एनसीआर में ‘ग्रैप’-3 के तहत बैन लगाया गया है.

दिल्ली की सीएम शिक्षा विभाग का कामकाज भी देख रहीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- बढ़ते प्रदूषण स्तर की वजह से अगले निर्देश तक दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूल ऑनलाइन चलेंगी. शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूलों, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिया है. इसमें कहा गया है कि पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं नहीं चलाई जाए.

डीओई ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपल से अगले आदेश तक ये कक्षाएं ऑनलाइन चालू रखने को कहा है. सीएक्यूएम ने ग्रैप के तीसरे चरण के तहत कुछ प्रतिबंध लगाए हैं. इनमें निर्माण कार्य पर पाबंदी भी शामिल है.

Read Also : Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में आज से लागू होगा GRAP-3, स्कूल ऑनलाइन, जानें क्या-क्या रहेगा बैन

Previous article Sama Chakeva: भाई बहन के अटूट प्रेम का महापर्व आज, शाम को होगा सामा का विसर्जन
Next article Aaj Ka Panchang: आज 15 नवंबर 2024 का पंचांग, देखें शुभ मुहूर्त और चन्द्रोदय का समय
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel