[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Covid-19 JN.1: दिल्ली में कोरोना के सब-वैरिएंट JN.1 की एंट्री, पहला मामला सामने आया

Covid-19 JN.1: दिल्ली में कोरोना के सब-वैरिएंट JN.1 की एंट्री, पहला मामला सामने आया

0
Covid-19 JN.1: दिल्ली में कोरोना के सब-वैरिएंट JN.1 की एंट्री, पहला मामला सामने आया

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. दिल्ली में भी ओमीक्रॉन के सब-वैरिएंट जेएन.1 की एंट्री को गई है. बुधवार को नये कोरोना वैरिएंट का पहला मामला सामने आया. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एएनआई से कहा, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 3 नमूनों में से एक जेएन.1 और दो ओमीक्रॉन हैं.

दिल्ली में कोरोना के 9 मामले सामने आए, एक की मौत

बुधवार को कोविड-19 के नौ नए मामले आने के साथ दिल्ली में अब कोरोना के मामले बढ़कर 35 हो गए. अधिकारी ने बताया, पहले से कई बीमारियों से ग्रसित 28-वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जिसका प्राथमिक कारण कोविड नहीं था. वह व्यक्ति दिल्ली का नहीं था और उसे हाल में एक निजी अस्पताल में भेजा गया था. उसे कई अन्य बीमारियां थीं और जांच में कोविड का पता चला था. व्यक्ति का नमूना जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार है.


Also Read: COVID subvariant JN.1 found in Kerala, क्या फिर से आने वाली है कोरोना की लहर?, वीडियो

भारत में कोरोना वायरस के जेएन.1 उपस्वरूप के मामले बढ़कर 109 हुए

देश में कोरोना वायरस के जेएन.1 उपस्वरूप के 40 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमण के इस स्वरूप के मामले बढ़कर 109 हो गए हैं. गुजरात में 36, कर्नाटक में 34, गोवा में 14, महाराष्ट्र में नौ, केरल में छह, राजस्थान और तमिलनाडु में चार-चार और तेलंगाना में दो मामले सामने आए. उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीज फिलहाल घर में पृथकवास में हैं.

कोरोना के नये वैरिएंट पर रखी जा रही नजर

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ) डॉ वी के पॉल ने पिछले सप्ताह कहा था कि नए सब-वैरिएंट पर करीब से नजर रखी जा रही है. साथ ही उन्होंने राज्यों से जांच में तेजी लाने और निगरानी तंत्र को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया था. अधिकारियों ने कहा था कि भले ही मामलों की संख्या बढ़ रही है और देश में जेएन.1 उपस्वरूप के मामले सामने आए हैं लेकिन फिलहाल चिंता की जरूरत नहीं है. संक्रमण की चपेट में आए 92 प्रतिशत लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं जिससे पता चलता है कि यह गंभीर नहीं है.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 87 नए मामले, दो संक्रमितों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 87 नए मामले मिले हैं और दो संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि मुंबई में कोविड के 19 मामले मिले हैं जबकि पुणे शहर और सांगली जिले में एक-एक मामले की पुष्टि हुई है. एक दिन पहले राज्य में 37 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी.

Previous article UP Breaking News Live: कोहरे की दृश्यता के अनुसार बसों का करें संचालन, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का निर्देश
Next article लातेहार में बोले हेमंत सोरेन : भूमि को लेकर पूरे राज्य में त्रुटियां, आनेवाले दिनों में होगा समाधान
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel