[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Delhi Rain : दिल्ली-NCR में तेज बारिश, मिंटो ब्रिज में कार डूबी, देखें वीडियो

Delhi Rain : दिल्ली-NCR में तेज बारिश, मिंटो ब्रिज में कार डूबी, देखें वीडियो

0
Delhi Rain : दिल्ली-NCR में तेज बारिश, मिंटो ब्रिज में कार डूबी, देखें वीडियो
Delhi Rain Today

Delhi Rain : दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार रात अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश देखने को मिली. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अलर्ट के कुछ घंटे बाद ही तेज हवाओं, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश ने दिल्ली को पानी–पानी कर दिया. इससे गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और पेड़ गिरने की घटनाओं से लोगों को परेशानी हुई. कई वीडियो दिल्ली से सामने आ रहे हैं. इनमें नजर आ रहा है कि राजधानी की सड़कों पर पानी भरा हुआ है. देखें वीडियो.

दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं, गरज-चमक और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था. दिल्ली-एनसीआर के लिए विभाग की ओर से  रेड अलर्ट जारी किया गया था. अलर्ट के कुछ घंटे बाद ही कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम बदल गया.

मिंटो ब्रिज पर कार डूब गई

तेज बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला. मिंटो रोड, हुमायूं रोड और शास्त्री भवन क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आए. मिंटो ब्रिज पर एक कार पानी में डूबी मिली. जलभराव की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई.

विमान सेवाएं हुईं प्रभावित

खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है. इंडिगो ने जानकारी दी कि दिल्ली में मौसम और एयर ट्रैफिक में भीड़ के कारण उड़ानें प्रभावित हुई हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें. इसके बाद ही निर्णय लें.

https://twitter.com/IndiGo6E/status/1926434163848044779
Previous article पंजाब किंग्स ने बनाया IPL का गजब रिकॉर्ड, RCB, CSK और MI अब तक नहीं कर सके हासिल
Next article यूपी में आज 45 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और वज्रपात के आसार, IMD का अलर्ट
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel