[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National दिल्ली में आज से 30 अप्रैल तक आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, IMD अलर्ट जारी

दिल्ली में आज से 30 अप्रैल तक आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, IMD अलर्ट जारी

0
दिल्ली में आज से 30 अप्रैल तक आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, IMD अलर्ट जारी
भारी बारिश के बीच बाइक सवार अपने गंतव्य की जाते हुए, फोटो पीटीआई

Delhi Rain: मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 30 अप्रैल तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. सोमवार रात को दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं.

दिल्ली में आज आंधी-बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. आज न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

लिए 29 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी

आईएमडी के अनुसार मंगलवार से 30 अप्रैल तक धूल भरी आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है, जिसके लिए 29 अप्रैल के लिए विशेष रूप से येलो अलर्ट जारी किया गया है.

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में बदलाव

स्काईमेट के महेश पलावत ने बताया, मध्य पाकिस्तान, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. यह वर्तमान में मजबूत है और उत्तर-पूर्वी भारत की ओर बढ़ रहा है. मंगलवार को दिल्ली पहुंचने और 30 अप्रैल तक सक्रिय रहने की संभावना है. उन्होंने कहा कि राजस्थान से आगे बढ़ते हुए परिसंचरण के कारण तेज हवाएं चलने की आशंका है, जिससे धूल भरी आंधी के साथ-साथ मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जिन्हें मानसून पूर्व की बारिश के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी 

Previous article आज का पंचांग 28 अप्रैल 2026, जानें शुभ मुहूर्त, तिथि और राहुकाल
Next article बंगाल से पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी बने बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त, अधिसूचना जारी
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel