[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Delhi Rain : झूठ बोलना कोई रेखा गुप्ता से सीखे, आप ने वीडियो शेयर करते हुए कसा तंज

Delhi Rain : झूठ बोलना कोई रेखा गुप्ता से सीखे, आप ने वीडियो शेयर करते हुए कसा तंज

0
Delhi Rain : झूठ बोलना कोई रेखा गुप्ता से सीखे, आप ने वीडियो शेयर करते हुए कसा तंज
Delhi Rain AAP vs BJP

Delhi Rain : दिल्ली में जोरदार बारिश हुई. इससे जगह–जगह जलभराव देखने को मिला. आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को जलभराव को लेकर बीजेपी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की आलोचना की और इसे ‘‘चार इंजन’’ वाली सरकार की असफलता बताया. आप ने एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में सीएम रेखा गुप्ता नजर आ रहीं हैं. वीडियो अप्रैल 2025 का है जिसमें वह कहते नजर आ रहीं हैं कि मिंटो ब्रिज पर मैंने खुद जाकर काम करवाया है. दूसरे वीडियो में वर्तमान स्थिति को दिखाया गया है. देखें वीडियो.

आप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर दिल्ली के कई जलमग्न स्थानों जैसे धौला कुआं, दिल्ली छावनी और आईटीओ की तस्वीरें साझा कीं. इसने कहा, ‘‘दिल्ली का एक भी इलाका ऐसा नहीं है जहां बीजेपी की ‘चार खटारा इंजन’ वाली सरकार की नाकामी की कहानी कहता जलभराव न हुआ हो.’’ इन आरोपों पर बीजेपी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

‘चार इंजन’ की सरकार फेल : आतिशी

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने मिंटो ब्रिज का एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने सोशल ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘थोड़ी सी बरसात के बाद मिंटो ब्रिज के नीचे डूबी हुई गाड़ी. यह तो साफ है कि ‘चार इंजन’ की सरकार फेल हो गई है.’’

दिल्ली में रातभर भारी बारिश

दिल्ली में रातभर भारी बारिश के साथ तूफान आया, जिससे विमान परिचालन बाधित हुआ, पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए तथा कई इलाके जलमग्न हो गए.

Previous article UP News: हैंडपंप से पानी की जगह निकल रहा पेट्रोल, देखें वीडियो
Next article पटना में पुलिस वालों ने ही गायब कर दी जब्त शराब की बोतलें, महिला दारोगा समेत तीन पर केस दर्ज
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel