[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National दिल्ली में आंधी तूफान के साथ बारिश, IMD ने बताया आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आंधी तूफान के साथ बारिश, IMD ने बताया आज कैसा रहेगा मौसम

0
दिल्ली में आंधी तूफान के साथ बारिश, IMD ने बताया आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आंधी तूफान के साथ बारिश, फोटो पीटीआई

Delhi Rain Alert: आईएमडी ने दक्षिण, मध्य और नयी दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जबकि दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली का बदला मौसम

दिल्ली के कुछ हिस्सों में दिन के दौरान और देर शाम को भी हल्की बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं. मौसम विशेषज्ञों ने सुबह की धूल भरी आंधी का कारण पश्चिमी हिमालय के ऊपर मौजूद एक विक्षोभ को बताया, जिसके कारण मध्य पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान और हरियाणा के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है.

6 और 7 अप्रैल को भी बारिश की संभावना

स्काईमेट के मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन विभाग के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया, हवाएं पूर्वी दिशा में चलने लगी हैं, जिससे नमी आ रही है और छिटपुट बारिश, गरज के साथ तूफान और तेज हवाएं चल रही हैं. पलावत ने कहा, 6 और 7 अप्रैल को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और गरज के साथ तूफान का एक और दौर आएगा. इसके बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है.

दिल्ली का AQI 266 पहुंचा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 266 रहा, जो खराब श्रेणी में आता है. सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 0-50 का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ माना जाता है.

Previous article पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें 4 अप्रैल को आपके शहर में क्या है तेल का भाव?
Next article डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की चेतावनी, दाखिल-खारिज में अब नहीं चलेगी बहानेबाजी
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel